यूपीएससी की टापर और राजस्थान कैडर के 2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी दोबारा शादी करने जा रही हैं। टीना के भावी जीवनसाथी भी आईएएस हैं। उनका नाम प्रदीप गवांडे है और वह 2013 बैच के आईएएस हैं। यह जानकारी टीना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ फोटो शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा है- ‘वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’
बताया जा रहा है कि दोनों ही 22 अप्रैल को जयपुर स्थित निजी होटल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आईएएस टीना ने इससे पहले अतहर खान से 2018 में शादी की थी। यह शादी दो साल से अधिक नहीं चल पाई थी और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। वहीं टीना के दूल्हे बनने जा रहे प्रदीप महाराष्ट्र में जन्मे हैं और चुरु जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। वह यूपीएससी करने से पहले एमबीबीएस कर चुके थे।
टीना डाबी और प्रदीप ने इंस्टाग्राम पर एक साथ फोटो शेयर की हैं। फोटो के कैप्शन में टीना ने लिखा है, ‘मैं वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम मुझे दे रहे हो। ’ कैप्शन के साथ ही हैशटैग फियांसे या मंगेतर लिखा है। फोटो में दिख रहा है कि दोनों ने ही लाल रंग के कपड़े पहन रखे हैं। यह प्रदीव गवांडे की भी दूसरी शादी है।
यूपीएससी में टापर रहीं टीना ने उसी साल दूसरे स्थान पर रहे अतहर खान से शादी करके सुर्खियां बंटोरी थीं। दोनों के बीच ट्रेनिंग के दौरान प्रेम बढ़ा था। इसके बाद दोनों ने ही एक दूसरे को डेट किया था और फिर साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...