Google Analytics Meta Pixel चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापन के लिए सिर्फ सुबह के ढाई घंटे - Ekhabri.com

चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापन के लिए सिर्फ सुबह के ढाई घंटे

दुर्गा और गौरी की उपासना-आराधना का महापर्व वासंतिक नवरात्र भारतीय नववर्ष के प्रथम दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एक अप्रैल को सुबह 11:29 बजे लग रही है, जो दो अप्रैल को सुबह 11:29 बजे तक रहेगी। अत: उदयातिथि अनुसार वासंतिक नवरात्र दो अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल महानवमी और रामनवमी तक चलेगा। इस बार नवरात्र में पूरे नौ दिन मिल रहे, लेकिन घट स्थापन को सूर्योदय के बाद केवल ढाई घंटे ही मिल रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी के अनुसार घट स्थापन के लिए प्रात:काल का समय विशेष शुभ होता है। इस बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर दो अप्रैल को प्रात: 8:22 बजे के बाद वैधृति योग आ रहा है। शास्त्रों में कहा गया है कि ‘वैधृति पुत्र नाशिनी…” अर्थात वैधृति योग में घट स्थापन नहीं करना चाहिए। अत: घट स्थापन का शुभ मुहूर्त सूर्योदय के बाद प्रात: 5:52 से 8:22 बजे तक शुभद रहेगा।

शास्त्र अनुसार महानिशा पूजन सप्तमी युक्त अष्टमी में किया जाता है। इसके लिए मध्य रात्रि में निशीथ व्यापिनी अष्टमी योग आठ अप्रैल को मिल रहा। इसमें महानिश्ाा पूजन, बलिदान आदि किया जाएगा। महाअष्टमी व्रत नौ अप्रैल को रखा जाएगा। महानवमी या रामनवमी व्रत 10 अप्रैल को होगा और प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। महाअष्टमी व्रत का पारन नवमी तिथि में 10 अप्रैल को और नौ दिनी व्रत का पारन 11 अप्रैल को किया जाएगा।

अश्व पर आगमन, महिष पर विदाई : वासंतिक नवरात्र में परांबा का आगमन इस बार अश्व पर हो रहा तो गमन महिष पर हो रहा है। ऐसे में माता का आवागमन शुभ नहीं है। इसका फल देश पर विपत्ति, बड़े राजनेताओं का निधन, प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना आदि हो सकता है।

Read Also  सुप्रभात :प्रेम कभी हारने नही देता

ध्वजा पताका लगाएं, वंदनवार सजाएं : नवरात्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की प्रात: नित्य क्रिया से निवृत्त हो तैलाभ्यंग स्नान और फिर ब्रह्म पूजन करना चाहिए। पंचांग श्रवण, नवसंत्सर के  राजा-मंत्री आदि का फल श्रवण के साथ निवास स्थान ध्वजा -पताका, तोरण-वंदनवार से सुशोभित कर नवरात्र व्रत का संकल्प लेना चाहिए। गणपति व मातृका पूजन कर नौदेवी या सिंह वाहिनी नव दुर्गा की प्रतिमा लकड़ी के पटरे पर विराजमान कराना चाहिए। पीली मिट्टी की डली पर कलावा लपेट कर गणपति रूप में कलश पर विराजित कराएं। जौ का पात्र रख कर वरुण पूजन, षोडश मातृका स्थापना और फिर मां परांबा का पंचोपचार या षोडशोपचार पूजन करना चाहिए। आराधना में दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा, नवाह्न मंत्र, दुर्गा मंत्र के साथ यथा शक्ति जप-पाठ करना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *