Google Analytics Meta Pixel प्रखर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से साहू समाज प्रदेश को आगे ले जाने में दे रहा महत्वपूर्ण योगदान : मंत्री गुरू रूद्रकुमार - Ekhabri.com

प्रखर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से साहू समाज प्रदेश को आगे ले जाने में दे रहा महत्वपूर्ण योगदान : मंत्री गुरू रूद्रकुमार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री मां कर्मा महोत्सव में हुए शामिल
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार दुर्ग जिले के ग्राम देवबलौदा में आयोजित कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने 5 लाख की लागत से बने साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि साहू समाज अपनी सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से न केवल सामाजिकजनों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है अपितु अपने सेवा कार्यों से और जनजागरूकता गतिविधियों से प्रदेश को भी आगे ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने साहू समाज के लोगों को मां कर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि मां कर्मा साहू समाज की पूज्य हैं, आज प्रमुख वक्ताओं ने उनके जीवनचरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह बड़ी अच्छी बात है कि लोग अपनी सामाजिक परंपराओं को सहेजकर रख रहे हैं और इतना सुंदर आयोजन कर रहे हैं। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य शासन ने कर्मा जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित किया है। यह बहुत बड़ा निर्णय रहा। इससे पता लगता है कि छत्तीसगढ़ सरकार हमारे सांस्कृतिक सरोकारों को अक्षुण्ण रखने में गहरी रुचि रखती है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में लगातार लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और इसका हर संभव निराकरण किया जा रहा है। लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर बड़े पैमाने पर कार्य पूरे क्षेत्र में स्वीकृत हुए हैं। समाज के लोगों को ऐसे आयोजन के लिए अधिक अच्छा अवसर मिले, इसके लिए सामुदायिक भवन जैसी माँग पर भी घोषणा की जा रही है। सबसे बड़ा काम पेयजल को लेकर हो रहा है। जलजीवन मिशन के माध्यम से हमने सुनिश्चित किया है कि हर घर में लोगों को पर्याप्त शुद्ध पेयजल मिल सके। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर गांव-गांव में जलजीवन मिशन के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि लोगों के कौशल को और ज्यादा निखारने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से इन्हें और भी बढ़ाएं। ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से ऐसे प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इसके माध्यम से लोग हुनरमंद हो रहे हैं और अपना स्वयं का व्यवसाय आरंभ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की परंपरागत कला के सरंक्षण और उसके संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शिल्प कला के उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गांव-गांव में गौठान को ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस प्रकार ऐसे स्थानीय उत्पाद जो ग्रामीण स्तर पर ही बनाये जा सकते हैं। वे गौठान में ही बनाये जा रहे हैं। इनके विक्रय के लिए सीमार्ट में विशेष रूप से प्रबंध किया जा रहा है। इस मौके पर भिलाई-3 के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं साहू समाज के पदाधिकारियों ने भी समारोह को संबोधित किया तथा क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *