Google Analytics Meta Pixel रूस ने माना, यूक्रेन में हुआ भारी नुकसान - Ekhabri.com

रूस ने माना, यूक्रेन में हुआ भारी नुकसान

यूक्रेन युद्ध में करीब डेढ़ महीने से जारी है। रूस ने पहली बार माना है कि उसकी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन मारे गए सैनिकों की संख्या और बर्बाद हुए हथियारों के बारे में रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कोई जानकारी नहीं दी है। यूक्रेन का दावा है कि युद्ध में उसकी सेना ने अभी तक 18 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार डाला है और 150 से ज्यादा लड़ाकू विमानों व करीब 700 टैैंक नष्ट किए हैैं।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, युद्ध के मैदान में हमारी सेना शानदार प्रदर्शन कर रही है और कार्रवाई में उसे पर्याप्त सफलता भी मिल रही है। उम्मीद है कि कार्रवाई अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए जल्द पूरी होगी। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि रूस ने सद्भावना जताते हुए कीव और चार्निहीव से अपने सैनिक हटाए हैैं, यूक्रेन को भी बातचीत में सहृदयता दिखाते हुए रूस की चिंताओं को दूर करना चाहिए।
यूरोपीय यूनियन (ईयू) और ब्रिटेन ने भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों मारिया पुतिना और कैटरीना तिखोनोवा पर प्रतिबंध लगा दिए। इन प्रतिबंधों के तहत उनकी ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के 27 सदस्य देशों में मौजूद संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और वहां पर उनकी यात्रा प्रतिबंधित होगी। इससे पहले बुधवार को अमेरिका ने पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगाया था। अमेरिका, ब्रिटेन और ईयू ने प्रतिबंधों के तहत अभी तक करीब 360 अरब डालर (27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) की रूसी संपत्ति जब्त की है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से रूस के निलंबन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अच्छा कदम बताया है। कहा कि यह यूक्रेन पर मनमाने तरीके से हमला करने वाले रूस को अंतरराष्ट्रीय तौर पर खारिज करने वाला कदम है। यूक्रेन में रूसी सेना गंभीर किस्म के युद्ध अपराध कर रही है। ऐसे में रूस का मानवाधिकार परिषद में बने रहने का कोई मतलब नहीं था। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरुवार को बहुमत के आधार पर फैसला लेते हुए रूस को मानवाधिकार परिषद की सदस्यता से निलंबित कर दिया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *