सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस की चौथी तिमाही के नतीजों और वृहद आर्थिक आंकड़ों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इसके अलावा वैश्विक रुख भी बाजार को दिशा देने का काम करेंगे। इस सप्ताह शेयर बाजारों में सिर्फ तीन दिन काम होगा। गुरुवार को महावीर जयंती और डा. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर बाजार में अवकाश रहेगा। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे” के मौके पर बाजार बंद रहेगा।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, यह सप्ताह कम कारोबारी सत्रों वाला होगा। लेकिन यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी सप्ताह तिमाही नतीजों की घोषणा शुरू हो रही है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह औद्योगिक उत्पादन (आइआइपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी रहेगी। ये आंकड़े 12 अप्रैल को आएंगे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, ‘तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत टीसीएस और इन्फोसिस जैसी आइटी कंपनियों के साथ होगी। टीसीएस का तिमाही नतीजा 11 अप्रैल और इन्फोसिस का 13 अप्रैल को आएगा। इसके अलावा वैश्विक संकेतक, कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश का प्रवाह भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.49 अंक या 0.28 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में 113.90 अंक या 0.64 प्रतिशत का नुकसान रहा।
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,05,848.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। सबसे अधिक नुकसान में आइटी सेक्टर की कंपनियां टीसीएस और इन्फोसिस रहीं। टीसीएस का मार्केट कैप सबसे अधिक 40,640.76 करोड़ रुपये घटकर
13,49,037.36 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 36,703.8 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,63,565.13 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 25,503.68 करोड़ रुपये के नुकसान से
17,70,205.42 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की 2,999.9 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,45,810.84 करोड़ रुपये रह गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...