Google Analytics Meta Pixel बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा कोई भी परीक्षा शुल्क - Ekhabri.com

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा कोई भी परीक्षा शुल्क


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (छगव्यापमं) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (छगपीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए शुल्क नहीं लिए जाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा पर अमल भी शुरू हो गया है। बीते दिन ही स्नातक स्तर के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

व्यापमं द्वारा जारी तिथि के अनुसार प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) व प्री फॉर्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी) आगामी 22 मई को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह परीक्षा राज्य के सभी 28 जिलों में आयोजित की जाएगी। पीईटी के माध्यम से बीई, बीटेक (इंजीनियरिंग), बीटेक डेयरी टेक्नॉलाजी, दाउ श्री वासुदेव चन्द्राकर विश्वविद्यालय दुर्ग, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक फूड टेक्नॉलाजी, डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नॉलाजी में प्रवेश लिया जाएगा। वहीं प्री एमसीए व प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) 29 मई को होना प्रस्तावित है। इसी तरह बीएससी कृषि, बीएससी उद्यानिकी, पशुपालन एवं डिप्लोमा एवं मात्सिकीय विज्ञान एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और प्री वेटनरी टेस्ट (पीव्हीपीटी) का आयोजन 5 जून को प्रस्तावित है। प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षाएं 12 जून को आयोजित होंगी। वहीं प्री बीए बीएड तथा बीएससी बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जून को प्रस्तावित किया गया है। गौरतलब है कि बस्तर एवं सरगुजा के निवासियों की भर्ती के लिए गठित कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में भी शुल्क माफ कर दिया गया है।

Read Also  सीएम विष्णुदेव साय से क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे ने की मुलाकात, कहा- छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का अच्छा माहौल
आदेश पत्र
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *