Google Analytics Meta Pixel करोड़ों के आईपीएल सट्टा के कारोबार का भांडा फूटा-नकदी सहित 20 लाख की संपत्ति जब्त, 7 हुए गिरफ्तार - Ekhabri.com

करोड़ों के आईपीएल सट्टा के कारोबार का भांडा फूटा-नकदी सहित 20 लाख की संपत्ति जब्त, 7 हुए गिरफ्तार

कांकेर। कांकेर पुलिस ने आईपीएल ऑन लाईन सट्टा पर कार्यवाही कर खाईवाल सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कांकेर शहर में तीन व्यक्ति बोलेरो कार में घूम घूम कर ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी का काम कर रहे हैं सूचना की तस्दीक हेतु कांकेर पुलिस द्वारा मकड़ी मोड़ में मुखबिर के द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी गई जहां लाल रंग की बोलेरो कार क्रमांक सीजी 19 बी एन 7666 कार में 1-आरोपी देवव्रत विश्वास पिता निपेन्द्र नाथ विश्वास उम्र 24 वर्ष निवासी पंखाजूर 2-आरोपी कमलेश मजुमदार पिता मनोज मजुमदार उम्र 22 वर्ष निवासी पी वी 99 एवं 3-आरोपी हर्षित सरकार पिता हरिदास सरकार उम्र 24 वर्ष निवासी पखांजूर मिले जिससे पूछताछ करने पर ऑनलाइन महादेव एप और ऑन लाईन आईडी के माध्यम से आईपीएल मैचो में हारजीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया ने बताया कि आईपीएल सटटा में उन्होंने जगदलपुर में अविनाश अतुल्य अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है जहां बेस बनाकर संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे हैं जिसमें उसके अन्य साथी 1-हिमेन्द्र कुमार पिता निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश 2-रुकेश कुमार निवासी रांची झारखंड तथा 3-रोहित गुप्ता निवासी सागर मध्यप्रदेश है जो ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी का काम कर रहे हैं।
– खाईवाल हर्षित सरकार जगदलपुर में फ्लैट लेकर अवैध कारोबार चला रहा था
आरोपी हर्षित सरकार ने बताया कि उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए जगदलपुर में अविनाश अतुल्य अपार्टमेंट जगदलपुर में दस हज़ार रुपये में किराए पर फ्लैट लिया है जहां उसने अपने नाम पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट लाइन एवं राउटर लगा के रखा है जिस पर वाटसअप माध्यम से लोगों के द्वारा रुपयों का लेन देन कर दाव लगाने पर सट्टेबाजी का कारोबार किया जाता है। आईपीएल मैच समाप्ति के बाद दाव लगाने वालों की जीत हार का हिसाब कर रुपयों को खाता में भेज दिया करता है। जो लोग नगदी लेनदेन करते हैं उस से प्राप्त रकम कैश डिपॉजिट मशीन के माध्यम से डाल दिया करता है मौके पर कार्रवाई कर आरोपी हर्षित सरकार, कमलेश मजुमदार, देवव्रत विश्वास के कब्जे से कुल 6 मोबाइल कुल 19000 नगदी प्रथम एवं बलेनो कार जब्त किया गया एवं थाना कांकेर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कांकेर से पुलिस जगदलपुर रवाना की गई। जगदलपुर में जगदलपुर पुलिस की सहायता से अविनाश अतुल्य अपार्टमेंट ब्लॉक बी 302 में दबिश दी गई। फ़्लैट के अंदर पुलिस द्वारा तलाशी ली गई जहां आरोपी हिमेन्द्र कुमार पिता सुभाष राव निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश , रुकेश कुमार पिता उमेश राव उम्र 25 वर्ष निवासी रांची झारखंड तथा रोहित गुप्ता पिता केदार प्रसाद गुप्ता निवासी सागर मध्यप्रदेश के द्वारा फ्लैट के अंदर के लैपटॉप एवं मोबाइल फोन पर सिस्टम इनस्टॉल कर आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार करना पाया गया। पुलिस को तलाशी में 68000 रुपया नकदी रकम सहित कुल 9 मोबाइल, 2 लैपटॉप, ब्रॉडबैंड राऊटर,35 नग एटीएम,40 बैक पासबुक, एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जगदलपुर में गिरफ्तार आरोपी गण्ए ने बताया कि उनका एक साथी बॉबी राजू कनौजिया भिलाई गया हुआ है जिसकी गिरफ्तरी हेतु टीम भिलाई भेजी गई टीम द्वारा आरोपी बॉबी राजू कनौजिया पिता राजू कनौजिया उम्र 32 निवासी भिलाई के ठिकाने में दबिश दी गई, जिसके कब्जे से कुल 13500 रुपया नकदी रकम ऑनलाइन सट्टा खेलने में प्रयुक्त मोबाईल जब्त किया गया। सभी 7 आरोपियों के कब्ज़े से कुल 100500 रुपया नकदी कुल 15 मोबाइल, 2 लैपटॉप, राऊटर,35 एटीएम,40 बैक पासबुक तथा घूम घूम कर सट्टा का कारोबार करने में प्रयुक्त बलेनो कार तथा एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। सभी आरोपियों के कब्जे से जब्त सामग्री की कीमत कुल 20 लाख रुपये अनुमानित हैं।
आरोपी इंस्टेंट अकाउंट का प्रयोग कर सट्टेबाजी का लेनदेन करते हैं
आरोपियों से जब्त मोबाईल, लैपटॉप में महादेव ऑनलाइन एप और ऑन लाईन आईडी के माध्य्म से आईपीएल सट्टा का 1 करोड़ अधिक का ट्रांजेक्सन होना पाया गया आरोपीगणों ने ऑनलाइन सट्टेबाजी हेतु इंस्टेंट अकाउंट का प्रयोग कर सट्टेबाजी का लेनदेन करते हैं, मुख्यत: प्राइवेट बैंको में ऑनलाइन अथवा बैंक शाखा में जाकर 5 से 10 मिनट के अंतराल में ही खाता चालू करा इंस्टेंट, एटीएम, चेक बुक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंकों द्वारा वेरिफिकेशन के लिए 15 से 20 दिन का टाइम होता है उसी दौरान इंस्टेंट बैंक अकाउंट में लाखों का लेनदेन कर आरोपी गण अकाउंट वेरिफिकेशन होने से पहले ही इंस्टेंट अकाउंट का उपयोग करना बंद कर दिया करते थे।
दुबई से जुड़े हैं सट्टे के तार
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ सट्टेबाजी के तार छत्तीसगढ़ तथा भारत के अन्य शहरों सहित दुबई से भी जुड़े होने की अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर अन्य आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपी गण के विरुद्ध धारा 4(क)जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया है तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।

Read Also  कुत्ते से बचने तीसरी मंजिल से कूदा डिलीवरी बॉय:हालत गंभीर

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाओं की भागीदारी को मिलेगा नया बल

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नारी...

निलंबित IAS समीर विश्नोई पर बड़ा एक्शन, 20 करोड़ तक की बेनामी संपत्ति अटैच

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के ऑनलाइन स्व-गणना अभियान की शुरुआत

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...

उदयपुर में नर्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर मिला शव

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *