Google Analytics Meta Pixel Sunday स्पेशल: कोविड काल में लाएं ट्री गणेशा - Ekhabri.com

Sunday स्पेशल: कोविड काल में लाएं ट्री गणेशा

लालबाघ के राजा के बाद दगडू सेठ गणेश की इस साल मांग

रायपुर। देश में फैले कोविड-19 ने हर किसी में बदलाव ला दिया है फिर भला गणपति स्थापना इससे कैसे अछूते रह सकते हैं। कोरोना काल में बाहर जाने से बचने के लिए इस बार ट्री गणेशा लोगों के लिए एक अच्छा आॅप्शन बन कर सामने आने वाला है। लोग इसे कोरोना के साथ-साथ पॉलुशन फ्री गणेश के रूप में भी देख रहे हैं। लालबाघ के राजा के बाद अब दगडू सेठ के गणेश जी की मांग भी काफी रहेगी। कहा जाता है कि इसे मन्नत पूरी करने वाले गणेशा के तौर पर लोग घर पर रखते हैं।

22 अगस्त को देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। कोविड के कारण इस बार मूर्तिकार के साथ लोगों में भी ये संशय है सार्वजनिक मूर्तियां रखने की इस साल अनुमति मिलेगी की नहीं? ये सवाल हर किसी के मन में है। इस कश्मकश के बीच कुछ मूर्तिकारों ने ट्री गणेशा तैयार किए हैं, जिसकी मूर्ति 10 से 18 इंच की होगी। सभी मूतियों की मिट्टी में फूलों के बीज डाले जा रहे हैं, जो विसर्जन के कुछ समय बाद एक फूल के पौधे के तौर पर भक्तों के साथ ही रहेंगे। छोटी होने के कारण इस मूर्ति को भक्तों को तालाब में विसर्जन करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इसे गमले में विसर्जित किया जा सकेगा। राजधानी के मूर्तिकार करण सिंह राजपूत ने इसे ट्री गणेशा का नाम दिया है, क्योकि इससे बाद में एक पौधा लगेगा।


वह कहते हैं कोरोना के बढ़ते ग्राफ में गणपति विसर्जन करने जाना भी लोगों के लिए मुश्किल होगा। इस लिए वे इस बार ट्री गणेशा की थीम पर तैयार मूर्तियां लेकर आ रहे हैं।

Read Also  सीएम ने नक्सलियों से की आरएसएस की तुलना, कहा - प्रदेश में इनके पास कोई क्षमता नहीं, नागपुर से ही होता है संचालन


सदर बाजार के मूर्तिव्यवसायी संजय नायक ने भी पर्यावाण को ध्यान में रखते हुए पिछले साल से ही बीज युक्त मूर्तियां तैयार की थीं। वे कहते हैं प्रदूषण और विसर्जन की समस्या को देख कर फूलों और फलों के बीज डालकर मूर्ति तैयार की गई थी इस बार भी वैसे ही मूर्ति बना रहे हैं, जिसे घर पर बाल्टी में विसर्जन करने के बाद आसानी से गमले में लगाया जा सकेगा। इस साल लोगों को साथ में गमले भी दिए जाएंगे जिससे विसर्जन के लिए बाहर न जाना पड़े और प्रदूषण व कोरोना दोनो से बचत हो जाए।

दगडू सेठ गणेशा करेंगे मन्नत पूरी

पूना में दगडू सेठ के गणेश जी काफी प्रसिद्ध हैं उनकी प्रसिद्धी अब राजधानी में भी फैल रही है। इस साल राजधानी में भी दगडू सेठ गणेशा की मूर्तियों की मांगी की जा रही है। करण बताते हैं कि पूणे में एक व्यवसायी थे दगडू सेठ जो संतान प्राप्ती के लिए गणेश की प्रतिमा रखे थे। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने गणेश जी का विशाल मंदिर बनवाया, जो बोलचाल की भाषा में दगणू सेठ गणेश मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया। मान्यता है कि उस मंदिर में हर किसी की मानता पूरी होती है और तभी से पूना और मुंबई के मूर्तिकारों ने लाल बाघ के राजा की तर्ज पर दगडू सेठ गणेशा की भी मूर्ति बनाने लगे। कुछ लोगों की खास मांग पर ये मूर्ति इस साल अधिक संख्या में रायपुर भी मंगाई जा रही है, जिसकी कीमत तीन हजार से शुरु होगी। व्यवसायियों की माने तो इस साल बाहर से मंगाई जाने वाली मूर्तियों की कीमत हर साल की तुलना में अधिक होगी। कोविड के कारण इस साल न ही कारीगर मिल रहे हैं और ना ही मटेरियल यही कारण है कि दाम ज्यादा बढ़े हैं। इसके साथ ही ट्रांसपोटिंग चार्ज भी हर साल की तुलना में अधिक लग रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *