Google Analytics Meta Pixel राजनाथ जी के बेटे के खिलाफ प्रचार करेंगे तो एफआईआर तो होगी ही: बघेल - Ekhabri.com

राजनाथ जी के बेटे के खिलाफ प्रचार करेंगे तो एफआईआर तो होगी ही: बघेल

एफआईआर पर भड़के सीएम भूपेश:कहा- मेरे साथ 4 लोग थे, मामला दर्ज करा दिया, लेकिन अमरोहा में भाजपा मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई
रायपुर। चुनाव आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन पर हुई एफआईआर के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठा दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका निष्पक्ष रखनी चाहिए। यहां मुझ पर एफआईआर कर दी, लेकिन अमरोहा में ऐसे ही प्रचार में लगे भाजपा के मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने कहा, वहां प्रचार के लिए मेरे साथ प्रत्याशी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित कुल जमा चार लोग ही थे। उसके अलावा मेरी अपनी सुरक्षा का घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह। इतने पर ही भीड़ दिखने लगी। मुख्यमंत्री ने कहा, राजनाथ जी के बेटे के खिलाफ प्रचार करें तो इतना तो होगा। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एफआईआर मुझपर ही क्यों। लोग आ रहे हैं, मिल रहे हैं तो कैसे करेंगे। आखिर बिना मिले चुनाव प्रचार कैसे होगा। अगर ऐसा है तो चुनाव आयोग को गली में आकर बताना चाहिए कि इस प्रकार से होगा प्रचार। वे करके बता दें फिर हम लोग वैसे ही करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, यदि मुझ पर कार्रवाई की गई तो अमरोहा में क्यों नहीं किया गया, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ। भाजपा के मंत्री पांच दिन से डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका निष्पक्ष रखनी चाहिए। शुरूआत में ही निष्पक्षता नहीं दिखाई दे रही है तो आखिरी में क्या उम्मीद करें।
एक प्रचार दल में पांच लोगों को ही अनुमति
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रैली-जुलूस और जनसभा को प्रतिबंधित किया हुआ है। गाइडलाइन के मुताबिक एक दल में केवल पांच लोगों की टोली घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती है। प्रशासन ने अपनी ऋकफ में बताया है कि भूपेश बघेल के साथ प्रचार में तय मान से अधिक लोग शामिल थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...