Google Analytics Meta Pixel टि्वटर को खरीदने के लिए साझीदार तलाश रहे मस्क - Ekhabri.com

टि्वटर को खरीदने के लिए साझीदार तलाश रहे मस्क

टि्वटर के अधिग्रहण को लेकर एलन मस्क किस गंभीरता से जुटे हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब वह उन निवेशकों से बात कर रहे हैं, जो माइक्रो ब्लागिंग प्लेटफार्म को खरीदे जाने की प्रक्रिया में उनके साथ साझेदारी कर सकते हैं। न्यूयार्क पोस्ट ने सूत्रों के हवाला से बताया है कि साझेदारों के नामों का एलान अगले कुछ दिनों में किया जा सकता है। ताजा घटनाक्रम को मस्क का ‘प्लान बी” भी माना जा रहा है, जिसका जिक्र उन्होंने गुरुवार को एक टाक शो के दौरान किया था। मस्क ने कहा था कि अगर वह टि्वटर में 100 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने में असफल रहते हैं तो उन्होंने एक प्लान बी तैयार कर रखा है। मस्क ने 4,300 करोड़ डालर (वर्तमान भाव पर 3.22 लाख करोड़ रुपये-54.20 डालर प्रति शेयर) में टि्वटर को खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि कंपनी में शेयरधारक और सऊदी प्रिंस अलवलीद बिन तलाल ने इसे यह कहकर खारिज कर दिया था कि प्रस्तावित पेशकश कंपनी का सही मूल्यांकन नहीं है।
माना जा रहा है कि मस्क निजी इक्विटी फर्म सिल्वर लेक पार्टनर्स की मदद ले सकते हैं। 2018 में सिल्वर लेक पार्टनर्स ने टेस्ला में निवेश की योजना बनाई थी। खास बात यह है कि सिल्वर लेक के सह- सीईओ एगान डरबन टि्वटर के निदेश्ाक मंडल में है और उन्होंने ही उस टीम का नेतृत्व किया था जो टेस्ला में निवेश को लेकर विचार कर रही थी। हालांकि जब इस संबंध में सिल्वर लेक की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मस्क ने भले ही टि्वटर को खरीदने की पेशकाश की हो, लेकिन उनके पास इतनी रकम नहीं है कि वे यह सौदा कर सकें। ऐसे देखें, तो बीते दिसंबर के आखिर में टेस्ला में मस्क के 17.26 करोड़ शेयर थे। अगर वे इन सभी शेयरों को गिरवी रख दें तो भी नियम के अनुसार उन्हें इनके मूल्य का 25 प्रतिशत से अधिक कर्ज नहीं मिलेगा, जो 43 अरब डालर होता है। टि्वटर के लिए उन्होंने इतनी ही पेशकश की है। लेकिन इसमें भी एक पेच यह है कि मस्क पर्सनल लोन के लिए आठ करोड़ से अधिक शेयर पहले ही गिरवी रख चुके हैं। हालांकि उनके पास स्पेसएक्स की भी हिस्सेदारी बेचकर रकम जुटाने का विकल्प है। लेकिन ऐसे में उन्हें उस बिक्री पर बड़ी मात्रा में टैक्स देना पड़ेगा, और कंपनी पर उनका नियंत्रण भी कम हो जाएगा। सवाल यह भी है कि क्या कोई बैंक मस्क को टेस्ला जैसे शेयर के एवज में कर्ज देने को तैयार होंगे, जिसका भाव तेजी से चढ़ता-गिरता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर टि्वटर में ऐसा क्या है कि दुनिया का सबसे रईस शख्स किसी भी कीमत पर उसे खरीदना चाहता है। मस्क टि्वटर की ताकत को समझते हैं और अपनी बात कहने के लिए इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके 8.1 करोड़ फालोअर्स हैं। उनके एक ट्वीट से क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में भारी उतार-चढ़ाव आ सकता है। डागकाइन और शीबा इनू जैसी मीम क्रिप्टोकरेंसी इसका उदाहरण हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *