पूरे देश में जब लाउडस्पीकर से अजान के जवाब में हनुमान चालीसा विवाद के कारण दोनों संप्रदायों के बीच सुर तीखे होते जा रहे हैं। इस धार्मिक उन्माद का फायदा सेक्यूलर राजनीति की आड में असामाजिक तत्व उठाने की फिराक हैं। मगर इनसे दूर काशी में 10 मुस्लिम कलाकर संकट मोचन हनुमान को संगीत सुनाकर उनको रिझाने पहुंचे हैं। काशी की धरती से फिर शांति का संदेश गूंजेगा, जब मस्जिदों में सजदा करने वाले नामचीन कलाकार भी हनुमान लला के दरबार में सुर साधेंगे। आत्म से परमात्म तत्व की अनुभूति कराने वाला, अध्यात्म और शांति के संसार में तन-मन डुबो देने वाला छह दिवसीय संकटमोचन संगीत समारोह बुधवार से आरंभ हो चुका है। श्री हनुमत दरबार में इस बार भी सुर-साज के दिग्गज जुटेंगे, इनमें 10 मुस्लिम कलाकार हैं।
इस वार्षिक आयोजन का यह 99वां वर्ष है। इस दरबार में सजने वाले मंच पर विश्व भर में विख्यात कलाकार प्रस्तुति देते आए हैं। पं. रविशंकर, पं. हरिप्रसाद चौरसिया, गुलाम अली, उस्ताद अमजद अली खां, उस्ताद निशात खां, पं. शिवकुमार शर्मा, पं. सुब्बुलक्ष्मी, पं. जयकिशन, पं. राजन-साजन मिश्र समेत कई महारथियों ने यहां हर साल हाजिरी लगाई है। पिछले दो वर्षों में कोविड संक्रमण के कारण यह समारोह आनलाइन आयोजित किया गया। मगर इस बार शिराज अली खां, कोलकाता (सरोद वादक), बिलाल खां, कोलकाता (तबला वादक), उस्ताद साकिर खां, पुणे (सितार वादक), उस्ताद गुलाम अब्बास खां, मुंबई (गायन), सलीम अल्लाहवाले, भोपाल (तबला), उस्ताद शाहिद परवेज खां, पुणे (सितार), उस्ताद मशकूर अली खां, कोलकाता (गायन), उस्ताद मोइनुद्दीन खां व मोमिन खां, जयपुर (सारंगी युगलबंदी), उस्ताद अकरम खां, दिल्ली (तबला) आदि मुस्लिम कलाकार शामिल है।
श्रीसंकट मोचन संगीत महोत्सव का शुभारंभ 1923 में हुआ था। श्रीहनुमान लला के दरबार में जाति-संप्रदाय और राष्ट्रीय सीमाओं की कभी कोई बाधा नहीं रही है। तभी तो यहां मशहूर गजल गायक गुलाम अली खां ने 2015 और 2016 में हाजिरी लगाई। संकट मोचन दरबार में उनका हर-हर महादेव के उद्घोष से स्वागत हुआ था। महंत जी के अनुज बीएचयू में न्यूरोलाजिस्ट प्रो. विजयनाथ मिश्र बताते हैं कि हनुमत दरबार के संगीत मंच पर चढ़ते ही जाति, संप्रदाय और देशों की सीमाएं टूट जाती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...