उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर न आने के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद शाही मस्जिद ईदगाह पर लगे तीन में से एक लाउडस्पीकर कमेटी ने हटा लिया है। बाकी की आवाज कम कर दी गई है। कमेटी का दावा है कि इससे आवाज ईदगाह परिसर से बाहर नहीं जाएगी। दो दिन पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के शिखर पर लगे लाउडस्पीकर बंद कर दिए गए थे।
शाही मस्जिद ईदगाह परिसर में चार लाउडस्पीकर लगे हैं। इनसे पांचों वक्त की नमाज की अजान होती है। 15 दिन पहले एक लाउडस्पीकर खराब होने के कारण उतार लिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान के शिखर पर लगे लाउडस्पीकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने बंद कर दिए थे। तब ईदगाह कमेटी ने कहा था कि शासनादेश मिलने पर वे भी मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर हटा लेंगे। शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि अभी हमें कोई शासनादेश नहीं मिला है, लेकिन सौहार्द बनाए रखने के लिए हमने लाउडस्पीकर उतार लिए हैं। परिसर में लगे शेष तीन में से एक लाउडस्पीकर उतार लिया गया है। बाकी की आवाज कम कर दी गई है, इससे आवाज बाहर नहीं आएगी।
उधर, लाउडस्पीकर को चल रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच कश्मीर के उलमा ने दो-टूक कहा है कि केवल अजान के लिए ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा सकता है। नमाज और इबादत अल्लाह के लिए है, दूसरों को परेशान के लिए नहीं। कश्मीर के प्रमुख इस्लामिक प्रतिष्ठान दारुल उल रहीमिया के प्रमुख मुफ्ती और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य नजीर अहमद काजमी ने कहा कि लोग अक्सर मस्जिद में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के बारे में पूछते हैं। मस्जिद में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल सिर्फ अजान तक ही सीमित होना चाहिए ताकि लोगों को नमाज के बारे में पता चल सके। इससे ज्यादा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल अनुचित और गैर इस्लामिक है। जमात एतकाद हनफिया इंटरनेशनल के अध्यक्ष ख्वाजा रेंजु शाह ने कहा वह कौन सी इबादत है, जिससे लोग परेशान हों। लाउडस्पीकर किसी भी तरह इस्लाम का हिस्सा नहीं है। इस्लाम में मस्जिद, कुरान, नमाज, रोजा, हज, जकात की अहमियत है। लाउडस्पीकर पर नमाज पढ़ने का कहीं कोई जिक्र नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...