भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मद्रास के शोधकर्ताओं ने कोरोना के हल्के व मध्यम संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिए एक उपचार का सस्ता तरीका ढूंढा है। इसके लिए उन्होंने इंडोमिथैसिन नामक दवा का इस्तेमाल किया है, जो अस्पताल में भर्ती मरीजों पर प्रभावी पाई गई है। अनुसंधान करने वाली टीम के मुताबिक उनका काम हल्के कोरोना संक्रमण के लिए उपचार का एक विकल्प प्रदान करता है, क्योंकि इंडोमिथैसिन सस्ती दवा है, इसलिए उपचार का यह तरीका भी सस्ता होगा। अध्ययन के निष्कर्ष हाल ही में प्रतिष्ठित पीयर-रिव्यू पत्रिका नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुए हैैं।
इंडोमिथैसिन दवा का अमेरिका में 1960 से ही बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। इसका विभिन्न् प्रकार के सूजन या जलन संबंधी रोगों के उपचार में प्रयोग किया जाता है।
आइआइटी मद्रास के फैकल्टी डा. राजन रविचंद्रन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के घातक प्रभावों में से सांस की नली में सूजन आना प्रमुख है। इसके चलते मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है और उनकी जान तक चली जाती है। इसलिए उनलोगों ने इंडोमिथैसिन दवा पर प्रयोग करने का फैसला किया, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली है और यह कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी और सुरक्षित पाई गई है। सबसे खास बात यह है कि यह कोरोना के सभी वैरिएंट के खिलाफ काम करती है।
ब्रिटेन में किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच ज्यादा अंतर से नौ गुना अधिक एंटीबाडी पैदा होती है। विज्ञानियों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति पहले संक्रमित हो जाता है तो उसके लिए संक्रमण के आठ महीने बाद वैक्सीन की पहली डोज लेना सबसे सही समय है। अध्ययन में पाया गया कि संक्रमण के तीन महीने बाद पहली डोज लेने की तुलना में आठ महीने बाद पहली डोज लेने पर सात गुना ज्यादा एंटीबाडी बनती है। यह अध्ययन छह हजार स्वास्थ्यकर्मियों पर किया गया है।
अमेरिका के जान हापकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मेडिसिन की विज्ञानी अमिता गुप्ता का कहना है कि जब तक विश्वभर में सभी लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन नहीं लगा दी जाती है तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने इसके लिए ओमिक्रोन वैरिएंट का उदाहरण दिया, जो पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में सामने आया था। उन्होंने कहा कि कम टीकाकरण वाले देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के उभरने का खतरा हमेशा बना रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...