Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री मोदी की रैली स्थल से 12 किलोमीटर दूर विस्फोट - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री मोदी की रैली स्थल से 12 किलोमीटर दूर विस्फोट

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की रैली स्थल से 12 किलोमीटर दूर जम्मू-कश्‍मीर के ललियाना गांव के पास बड़ा धमाका हुआ है। प्रधानमंत्री आज यही रैली करने वाले हैं। ये विस्‍फोट खेतों में हुआ है। मामले की जांच के लिए सुरक्षाबल के जवान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पुलिस का कहना है कि खेत में बिजली या उल्कापिंड गिरने का भी संदेह है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम की खातिर जम्मू शहर से 17 किलोमीटर दूर स्थित पल्ली पंचायत को एक तरह से सील कर दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सहित स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को दौरे को लेकर कड़ी निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बताया कि जनसभा स्थल पर 30,000 से अधिक पंचायत सदस्यों सहित एक लाख से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से संयुक्त सुरक्षा दलों को राजमार्ग के किनारे बाडी ब्राह्मणी से लेकर पल्ली चौक तक पूरे हिस्से में गश्त करते देखा गया, जिसे प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़े होर्डिंग से सजाया गया है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले विभिन्न स्थानों, जिला मुख्यालयों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित अन्य स्थानों पर अतिरिक्त संयुक्त सुरक्षा जांच चौकियां बनाई गई हैं, ताकि आतंकवादियों द्वारा हमले को अंजाम देने के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि कि बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा सुरक्षा व्यवस्था में कुछ उच्च स्तरीय निगरानी उपकरण शामिल किए गए हैं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यातायात पुलिस जम्मू ने पहले ही प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में एक परामर्श जारी करके लोगों के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए कुछ पाबंदियों और मार्ग योजनाओं की घोषणा की है।

Read Also  कड़कनाथ मुर्गे भी बने बर्ड फ्लू का शिकार, पांच दिन में 2500 मरे

प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेंगे और देश भर की सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अमृत सरोवर पहल का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद लगभग शाम 5 बजे मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे, जहां उन्हें प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

मनरेगा से जल संरक्षण बना जनआंदोलन, गांवों में बढ़ी समृद्धि

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जून। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान तेजी से आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *