Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिलेगी जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में काम बिल्कुल संभलकर करना होगा, नहीं तो उनके अधिकारी उन्हें नौकरी से निकाल सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपको सुकून देने वाला रहेगा,क्योंकि आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराना चाहते हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने कुछ बढे हुए खर्चों में कटौती करने की सोचेंगे,लेकिन आपका सोचा हुआ काम पूरा नहीं होगा।  आपको अपनी जायदाद अथवा किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी करते समय सौदा बहुत सोच विचार कर करना होगा व उसके सभी वैधानिक पहलुओं को जानना होगा। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी और परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान आप अपने पिताजी की मदद से खोजने में भी सफल रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।
कर्क राशि : आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा जिसे देखकर आपके शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। यदि दूसरों की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें।  आप अपने दिन का कुछ समय अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा,लेकिन माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो आपको उसको नहीं करना है। कभी कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने बुद्धि का प्रयोग करके कुछ नयु नई खोजें करेंगे,जिसमें आप सफल भी अवश्य रहेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है,जिससे परिवार मे त्योहार जैसा माहौल बना रहेगा। आपको अपने व्यापार में अपनी कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा,तभी आप समय पर अपना काम पूरा करने में सफल रहेंगे,लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है,जिसे उन्हें तुरंत ज्वाइन करना होगा।
कन्‍या राशि : आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है,क्योंकि आपको शारीरिक समस्याओं के चलते कुछ टेस्ट करवाने पड़ सकते हैं जिससे आपका खर्च भी अधिक होगा,लेकिन आपको उसमें लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम होने के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा,जिससे आपके साथी भी परेशान रहेंगे। आपको घर व बाहर दोनों जगह अपनी समस्याओं का खुद ही हल निकालना होगा। यदि किसी से मदद ली,तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर व गुरुजनों का भरपूर साथ मिलेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रेमी या अन्य किसी निकटतम व्यक्ति से किसी मुद्दे पर वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे आपको शांत रहकर सुलझाना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित फैसला बहुत सोच विचार कर लेना होगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल करने से पहले पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपकी सामाजिक क्षेत्रों में साख चारों ओर फैलेगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उनकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने सभी विषयों पर अधिक से अधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे। आपकी किसी परिजन से मुलाकात होगी,जो आपके लिए व्यापार में अत्यधिक लाभ का सौदा लेकर आ सकता है। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा,क्योंकि उसमें कुछ गिरावट हो सकती है,जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।
धनु राशि : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में यदि आप किसी कलह को लेकर परेशान थे,तो वह समाप्त होगी और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी, लेकिन व्यापार में आपको रुपए पैसे का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो आपको किसी अपने परिजन से धोखा मिल सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं,लेकिन उनमे आपके कुछ विरोधी भी हो सकते है,जिनसे आपको सावधान रहना होगा,जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत है उन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा,नहीं तो उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है या फिर कार्य क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है। कोई पुरानी महिला मित्र से आपको अक्समात धन लाभ होने के कारण आपके मन में हर्ष बना रहेगा। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। आपकी अपनी प्रियजनों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। आप अपने किसी परिजन से मिलकर कुछ समस्याओं का समाधान भी खोजेंगे,लेकिन आप अपने घर कोई पूजा पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं,जिसमें परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशी दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। यदि आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में आपको अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसंन्नता दिलाने वाला समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को तरक्की मिलने से आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपको ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।
मीन राशि : आज आप अपने कुछ निजी कामों के लेकर सुबह से ही भागदौड़ रहेगी, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर भी ध्यान नहीं देंगे व परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से भी आप व्यस्त रहेंगे। सायंकाल के समय आपको जीवनसाथी से किसी प्रकार की मदद भी प्राप्त हो सकती है। आज आपको अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव होगा व सिर दर्द, बदन दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग लेंगे,जहां आपको लोगों से बोलने से पहले सावधान रहना होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *