Google Analytics Meta Pixel मकर संक्रांति का क्या परिवर्तन दिखेगा आपकी राशियों में - Ekhabri.com

मकर संक्रांति का क्या परिवर्तन दिखेगा आपकी राशियों में

 

 

 

मकर संक्रांति का हर साल बाद असर होता है हमारे जीवन में। संक्रांति का आर्थिक, शारीरिक असर सभी राशियों में दिखता है। सूर्य, शनि और शुक्र का यह मिलन मौसम में बदलाव लाने के साथ ही अर्थव्यवस्था और राजनीति पर भी असर डालेगा। इसके साथ ही सूर्य के मकर राशि में आने से 5 राशियों के लिए सूर्य बेहद शुभ फलदायी होंगे और इनकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए मकर

 

 

 

वृषभ राशि के जातकों को विशेष रूप से फायदा 

 

सूर्य के मकर राशि में गोचर से वृषभ राशि के जातकों को विशेष रूप से फायदा होगा। इनको नौकरी और व्‍यापार के मामले में विशेष रूप से लाभ होगा। इस दौरान आपकी आय बढ़ेगी और किसी लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत होगी। आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और पिता के साथ आपके संबंध भी बेहतर होंगे। जीवनसाथी की सलाह से इस वक्‍त जो काम करेंगे उसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपकी आस्‍था बढ़ेगी। विदेशी कंपनी के साथ अगर आप कोई डील करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह पूर्ण हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और ऑफिस में वरिष्‍ठजनों के साथ संबंधों में सुधार होगा।

 

 

मिथुन राशि पर प्रभाव

 

 

सूर्य का मकर राशि में आगमन मिथुन राशि के लिए बेहद फायदेमंद है। आपको वर्कप्‍लेस पर बहुत ही बेहतरीन माहौल प्राप्‍त होगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कारोबार करने वालों को विशेष लाभ होगा। आर्थिक मामलों में उन्‍नति होगी। किसी काम को लेकर काफी समय से चल रहा तनाव दूर होगा। दांपत्‍य संबंधों में सुधार होगा और आपकी लव लाइफ भी पहले से और बेहतर होगी। इस दौरान आपको सेहत के मामले में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। आपकी राशि से आठवीं राशि में सूर्य का शनि और शुक्र के साथ संयोग आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। इस वक्‍त किसी पर रुपये-पैसों के मामले में भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपके अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए भीतरघाती लोगों से सतर्क रहें।

Read Also  रायपुर में 20 मार्च को महापौर इन काउंसिल की अहम बैठक

 

 

 

कर्क राशि पर होगा शुभ प्रभाव

 

 

मकर राशि में सूर्य का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको हर मामले में अपने लाइफ पार्टनर का सपॉर्ट मिलेगा। प्रफेशनल मामलों में आपके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ फल लेकर आया है। इस दौरान आपको नौकरी के संबंध में अच्‍छा प्रस्‍ताव मिल सकता है। वहीं कारोबार में अचानक से कोई ऐसी पेमेंट मिल सकती है जो काफी समय से रुकी थी। जो लोग अविवाहित हैं उनको इस वक्‍त कोई पार्टनर मिल सकता है। पार्टनरशिप के मामलों में भी लाभ होगा। बिजनस में कोई नई डील हो सकती है।

 

 

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए वरदान से कम

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। गोचर के शुभ प्रभाव से आपको करियर में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता में इजाफा होगा और इसका आपको भविष्‍य में लाभ होगा। धर्म और अध्‍यात्‍म के विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप इस वक्‍त जिस काम को भी मेहनत और लगन से करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। परिवार के बुजुर्ग लोगों का सम्‍मान करें और उनके साथ मधुर वाणी से बात करें। इस वक्‍त भाइयों के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। नौकरी और व्‍यापार के क्षेत्र में जो लोग शुरुआत करना चाह रहे हैं उनके लिए यह अच्‍छा समय साबित हो सकता है।

 

 

 

मकर राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी 

Read Also  आज का राशिफल 

 

सूर्य का मकर राशि में गोचर मकर राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। इस राशि के लोगों के जीवन में इस गोचर से सकारात्‍मकता बढ़ेगी। पुरानी समस्‍याओं से इस वक्‍त आपको राहत मिलेगी। आपकी बीमारियां दूर होंगी और आपके लिए तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे। बिजनस के मामले में आंखें बंद करके किसी पर भरोसा न करें तो फायदे में रहेंगे। वरना कोई आपको धोखा दे सकता है। पार्टनर की तरफ से आपको अच्‍छा साथ और सहयोग मिलेगा। नौकरी खोज रहे लोगों के लिए अच्‍छे अवसर आ सकते हैं।

 

 

अन्य राशियों पर असर

 

 

 

मेष : सावधान रहने की जरूरत है। जीवन में इस वर्ष कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। दान पुण्य अधिक करेंगे तो ग्रह दोष कम होगा।

 

वृष : जीवन में किसी न किसी तरह का भय बना रहेगा। बेहतर होगा कि प्रतिदिन हनुमान चलीसा का पाठ शुरू कर दें। हनुमान जी हर तरह के भय से मुक्त रखते हैं।

 

मिथुन : ज्ञान में वृद्धि होने का समय है। विद्यार्थी हैं तो उच्च शिक्षा का योग बन रहा है। वहीं किसी न किसी रूप से ज्ञानार्जन करेंगे ही।

 

 

सिंह : अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक, व्यवसायिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है। गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएंगे तो लाभ होगा।

 

कन्या : जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। बेफिजूल की आपाधापी से स्वयं को दूर रखेंगे। आपसी सौहार्द बढ़ेगा।

 

तुला : खुश हो जाइये। नये वर्ष में मकर संक्रांति का सूर्य आपके लिए धन लाभ का योग लेकर आएगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

धनु : समय अच्छा आ रहा है। हर कार्य में लाभ मिलेगा। लेकिन सफलता से अहंकार में न आएं।

 

कुंभ : कुंभ राशि वालों के घर में धन के कुंभ भरने के योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

 

मीन : समय सही नहीं है। हर क्षेत्र में सावधानी रखें। हनुमान जी की सेवा में स्वयं को अधिक से अधिक लगाएं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...