Google Analytics Meta Pixel बॉयफ्रेंड की शादी के दिन गर्लफ्रेंड ने की खुदकुशी:सुसाइड नोट में लिखा - Ekhabri.com

बॉयफ्रेंड की शादी के दिन गर्लफ्रेंड ने की खुदकुशी:सुसाइड नोट में लिखा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवती ने अपने प्रेमी के शादी वाले दिन जान दे दी। उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि भैया ये मेरी आखिरी इच्छा है कि उसको ये जरूर बताना कि मैं उससे कितना प्यार करती थी। उससे यह भी कहना कि मेरे मरने के बाद मेरी लाश देखने जरूर आए। दरअसल, ये पूरी घटना हुई है कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में, यहां रहने वाली प्रीति मंहत (27) फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उसके परिजनों ने कमरे में पंखे में फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली थी। बताया जा रहा है कि युवती ने शुक्रवार सुबह ही आत्महत्या किया था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। युवती एलआईसी एजेंट के रूप में काम करती थी।
सुसाइड नोट में ये लिखा
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया था। इसके बाद पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। यह सुसाइड नोट प्रीति ने अपने भाई के नाम लिखा है। सुसाइड नोट में प्रीति ने लिखा है कि मैं अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती थी। मगर उसने मुझे धोखा दिया है और आज शादी कर रहा है। उसने लिखा मैंने बहुत जीने की कोशिश की, लेकिन जिंदगी से हार गई हूं। प्रीति ने आगे लिखा है भैया मुझे माफ कर देना। अब आप किसी पर भरोसा नहीं करना। मेरी अंतिम इच्छा है कि मेरी प्रेमी को यह जरूर बताना कि मैं उसे कितना प्यार करती थी। उससे यह भी कहना कि मेरे मरने के बाद मेरी लाश देखने जरूर आए। आगे युवती ने लिखा भैया सब मतलबी हैं, सब आपसे काम के वक्त ही मतलब रखेंगे। सबको दूसरों की गलतियां दिखती है, लेकिन अपने बच्चों की गलतियां नहीं दिखती हैं। युवती ने लिखा मैंने बहुत कोशिश की अपने प्रेमी से बात करने की, पर नहीं कर पाई। वो हमेशा मुझसे झूठ बोलता रहा और मैं पागलों की तरह उससे प्यार करती रही। साथ ही उसकी झूठी बातों को सच समझ लेती थी। मां, चाचा,दादाजी इन सब को खोने के बाद मुझमें और हिम्मत नहीं है किसी को खोने की। मैंने यह सब उससे बताया था, लेकिन उसके लिए यह सब मजाक था। तुमने मेरे लिए सब कुछ किया है भाई। बस आखिरी बार उससे इतना पूछ लेना उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। आगे लिखा अगला जन्म मिला तो तुम्हारी बेटी बनूंगी भाई, मुझसे नफरत मत करना, मैं थक गई हूं। मुझे माफ कर देना।
भाई बोला-मैं शादी ही नहीं होने देता
परिजनों ने बताया है कि प्रीति का दर्री क्षेत्र में रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवक की शादी लग गई थी। शुक्रवार को युवक की शादी होने वाली थी। इस बात से युवती परेशान थी। आखिरकार सुबह उसने यह कदम उठा लिया है। इस पूरे मामले को लेकर प्रीति के भाई केशर दास महंत ने कहा है कि जिस युवक के कारण मेरे बहन की मौत हई। उसकी शादी शुक्रवार को होने वाली थी। उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। केसर ने कहा कि मुझे पता होता तो मैं उस लड़के की शादी ही नहीं होने देता। मैं उस लड़के से अपनी बहन की शादी करवाता। अब मुझे इंसाफ चाहिए।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *