राजनांदगांव। तीसरी लहर के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण की आहट होने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट एक्स ई से लोगों को बचाने तथा छत्तीसगढ़ में इसकी रोकथाम की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य संचालक की ओर से सभी जिलों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है। कोरोना संक्रमण के दौर में विशेषज्ञों द्वारा अब एक नए वेरिएंट एक्स ई की पहचान की गई है, जिसका प्रभाव देश के कई राज्यों में देखा भी जा रहा है। वहीं इस बीच स्वास्थ्य संचालक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मिथिलेश चौधरी ने सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को तमाम व्यवस्था पुख्ता करने के लिए मार्गदर्शन दिया है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने बताया कोविड का खतरा अभी भी पूरी तरह टला नहीं है, इसके नए वेरिएंट एक्स ई की पहचान होने के बाद इसके नियंत्रण के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में रैपिड एंटीजन जांच बढ़ाई जा रही है। कोविड के नए वेरिएंट एक्स ई का ट्रांसमिशन रेट अधिक है, इस वजह से इसके प्रसार की संभावना भी ज्यादा है और इसीलिए जिले के समस्त शासकीय व निजी अस्पतालों में आने वाले सर्दी, बुखार, खांसी, बदन दर्द आदि के मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया, किसी भी माध्यम से कोविड प्रकरण सामने आने पर पूर्व की भांति ही सभी मरीजों का उपचार व देखभाल किया जाएगा, इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों का एंटीजन के साथ-साथ आरपीआर टेस्ट भी अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। कोविड नियंत्रण के लिए राज्य से इस संबंध में समय-समय पर जैसा निर्देश व मार्गदर्शन मिलेगा, उसके अनुरूप नियंत्रण टीम के माध्यम से कार्य सुचारू रखे जाएंगे।
कोविड टीकाकरण आवश्यक, सतर्कता जरूरी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया, फिलहाल जिले में एक्स ई का कोई प्रकरण नहीं है, लेकिन यदि कोविड के प्रकरण आए तो इसे नए वैरिएंट का मानकर ही उपचारित किया जाएगा। डॉ. चौधरी ने लोगों से अपील की है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें और कोविड टीकाकरण के सभी डोज अवश्य लगवाएं। वहीं आमजन अपने आसपास के छूटे हुए लोगों को कोविड टीकाकरण अवश्य कराने के लिए प्रेरित करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...