Google Analytics Meta Pixel सफल प्रशासक बनने के लिए आपके मन में करूणा, स्नेह और आदर का भाव हो : उइके - Ekhabri.com

सफल प्रशासक बनने के लिए आपके मन में करूणा, स्नेह और आदर का भाव हो : उइके

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजधानी रायपुर स्थित शांति सरोवर में प्रशासकों, कार्यपालकों और प्रबंधकों के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के तहत राजयोग एजुकेशन एन्ड रिसर्च फाउंडेशन के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा ह्यस्प्रिचुअलिटी फॉर एक्सीलेंस इन एडमिनिस्ट्रेशनह्य विषय पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रशासनिक अधिकारियों व प्रबंधकों के लिए आयोजित यह सम्मेलन निश्चित ही उन्हें मार्गदर्शित करेगा। प्रशासक शासन व्यवस्था की धुरी है। प्रशासक जितना कुशल, उत्तरदायी, कर्मठ और ईमानदार होगा, प्रशासन उतना ही जिम्मेदार और सक्षम बनेगा। उन्होंने कहा कि सामान्य धारणा है कि वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था लोगों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में खरा नहीं उतर रहा है तथा लोगों में व्यवस्था को लेकर असंतुष्टता दिखाई देती है। इसका एक प्रमुख कारण नैतिक और मानवीय मूल्यों के अभाव को माना जा रहा है। प्रशासन को दक्ष बनाने के लिए नैतिक व मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक विचारों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अंग बनाना होगा, जिससे वे लोक व देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
जन कल्याणकारी नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन से समाज तथा देश का विकास संभव हो पाएगा
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि जन कल्याणकारी नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन से समाज तथा देश का विकास संभव हो पाएगा। ऐसे में प्रशासक में संवेदनशीलता, करूणा एवं सद्भावना जैसे मानवीय मूल्य हों तो वे बड़ी सहजता से जनसमस्याओं को दूर कर उनमें खुशी का संचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप तभी सफल प्रशासक बन पाएंगे जब आपके मन में करूणा, स्नेह और आदर का भाव होगा। लोग बेझिझक आपसे अपनी बात कह पाएंगे, उन्हें अपनी समस्या का समाधान मिलेगा। लोग बहुत छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास आते हैं। आवश्यकता केवल इतनी है कि आप उनसे बात कर लें, उनकी समस्याओं को सुनें और नियम अनुरूप निर्णय से उन्हें लाभान्वित करें। इससे लोगों के बीच प्रशासक की स्वीकार्यता बढ़ेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

मनरेगा से जल संरक्षण बना जनआंदोलन, गांवों में बढ़ी समृद्धि

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जून। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान तेजी से आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *