मासिक डेरिवेटिव एक्सपायरी के बीच इस सप्ताह भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके अलावा वैश्विक रुझान और कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार को प्रभावित करेंगे। विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जाने वाली बिकवाली पर भी बाजार की नजर रहेगी। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,141.78 अंक यानी 1.95 प्रतिशत टूटा, जबकि निफ्टी 303.70 अंक यानी 1.73 प्रतिशत टूटा।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा के मुताबिक बाजार आइसीआइसीआइ बैंक के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। चालू सप्ताह में ही एचडीएफसी लाइफ, बजाज आटो, हिंदुस्तान यूनीलीवर, अंबुजा सीमेंट, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, वेदांत, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो के नतीजे आने हैं, जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी। मीणा ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) का रुख महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है वहीं कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की नजर रहेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि एफआइआइ द्वारा लगातार बिकवाली और कुछ दिग्गज कंपनियों द्वारा दिए गए खराब नतीजों ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन में कोरोना की स्थिति पर भी प्रतिभागियों की नजर रहेगी।
शेयर बाजार की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 2.21 लाख करोड़ घटा है। सबसे ज्यादा नुकसान इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक को हुआ है। इन्फोसिस का मार्केट कैप 68,548.80 करोड़ घटकर 6,67,062.55 करोड़ हो गया है। वहीं एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण्ा में 60,536.97 करोड़ की गिरावट आई और उसका मार्केट कैप 7,51,801.60 पर पहुंच गया। पहली दस कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाण्ाी ग्रीन एनर्जी ऐसी कंपनियां रहीं, जिनका मार्केट कैप बढ़ा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...