अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वविद्यालयों में कोएड व्यवस्था को खत्म करते हुए छात्रों और छात्राओं की पढ़ाई के अलग-अलग दिन निर्धारित कर दिए हैैं। काबुल यूनिवर्सिटी और काबुल पालीटेक्निक यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए अब लड़के और लड़कियां अलग-अलग दिन आएंगे। इस संबंध में उच्च श्ािक्षा मंत्रालय ने एक नया टाइम टेबिल भी जारी किया है।
इस नए टाइम टेबिल के मुताबिक हफ्ते में तीन दिन लड़कियों की पढ़ाई के लिए तय किए गए हैैं जिन तीन दिनों में लड़कों का कालेज आना निषिद्ध होगा। जबकि अन्य तीन दिनों में लड़के कालेज में पढ़ने आएंगे और उन तीन दिनों में लड़कियों को कालेज आने की मनाही होगी। यह टाइम टेबिल फिलहाल इन दो विश्वविद्यालयों के लिए तैयार किया गया है जबकि इसे मई से लागू किया जाएगा। इससे पहले, तालिबान ने कोएड की व्यवस्था को खत्म करते हुए छात्राओं के लिए केवल मार्निंग क्लास में शामिल होने की अनुमति दी थी। जबकि लड़कों को तब केवल दोपहर में कक्षा में आने की इजाजत थी। जबकि पूरे अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए सेकेंड्री स्कूल अभी भी खुलने बाकी हैैं।
तालिबान ने चेताया, पड़ोसी देशों के हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे
अफगानिस्तान में काबिज तालिबान प्रशासन के कार्यकारी रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब मुजाहिद ने पाकिस्तान के हाल के हवाई हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगली बार किसी भी पड़ोसी देश्ा के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार खोस्त प्रांत के स्पेरा जिले में पाकिस्तान के हाल के हवाई हमले में 47 अफगानी नागरिक मारे गए थे और 20 लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तानी हमले के बाद अफगानिस्तान में जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैैं।
हालांकि एक रणनीति के तहत तालिबान सरकार पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाके से तालिबानी आतंकियों को सुदूर क्षेत्र में भेज रही है। पाकिस्तान की ओर से बड़े हमले के डर से अफगानिस्तान ने ऐहतियातन यह कदम उठाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समेत कई आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बनाया है। लेकिन अभी कई आतंकी संगठनों को पाकिस्तान बार्डर से दूर भेजा जा रहा है। ताकि पाकिस्तानी कार्रवाई पर उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...