Google Analytics Meta Pixel गुढिय़ारी में बनेगा नया अंडरब्रिज, एक्सप्रेस वे को जोड़ेंगे, नए प्लेटफॉर्म-7 में आसानी से जा सकेंगे - Ekhabri.com

गुढिय़ारी में बनेगा नया अंडरब्रिज, एक्सप्रेस वे को जोड़ेंगे, नए प्लेटफॉर्म-7 में आसानी से जा सकेंगे

रायपुर। स्टेशन और गुढिय़ारी से जुड़े करीब आधा दर्जन वार्डों के एक लाख से ज्यादा लोगों के लिए राहत की खबर है। गुढिय़ारी में अब नया अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। यह अंडरब्रिज अभी नए बने अंडरब्रिज के दूसरी ओर होगा। इस ब्रिज को एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट से आने वाले लोग नए एक्सप्रेस-वे से सीधे स्टेशन तक आ सकेंगे। गुढिय़ारी अंडरब्रिज को हाल ही आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस अंडरब्रिज के दूसरी ओर ही नया अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। फिलहाल यह कई दशकों पुराना अंडरब्रिज बना है, जिसे बंद कर दिया गया था। अब इसे ही तोड़कर नया अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। इस अंडरब्रिज के बाद से होकर जाने वाली सड़क को सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 से जोड़ा जाएगा। इससे गुढिय़ारी से आने-जाने वाला या एक्सप्रेस वे आने-जाने वाले लोग प्लेटफॉर्म नंबर 7 में सीधे पहुंच सकेंगे।
स्टेशन के पास जाम से मिलेगी राहत
गुढिय़ारी में नया अंडरब्रिज बनाने का काम भी शुरू हो गया है। वहां से मिट्टी को हटाने के साथ ही जमीन समतल करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए हैवी मशीनें भी लगा दी गई हैं। अफसरों का दावा है कि अंडरब्रिज बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नया अंडरब्रिज बनने के बाद दोनों ओर से गाडिय़ां आना-जाना करेंगी। यानी स्टेशन से आने वाले लोग अभी गुढिय़ारी में बने नए अंडरब्रिज से गुढिय़ारी की ओर जा पा रहे हैं। नया अंडरब्रिज बनने के बाद लोग गुढिय़ारी से स्टेशन की ओर आ सकेंगे। इससे गुढिय़ारी और रेलवे स्टेशन के आसपास लगने वाला ट्रैफिक जाम भी कम से कम हो जाएगा।
गुढिय़ारी वाले हिस्से का काम तेज
एक्सप्रेस-वे की शुरुआत रेलवे स्टेशन के गुढिय़ारी वाले हिस्से से शुरू होती है। पिछली सरकार में निर्माण गुणवत्ताहीन होने की वजह से इसे फिर से बनाया जा रहा है। अभी यह काम तेजी से हो रहा है। यह के फ्लाईओवर में खुदाई कर उसे फिर से बना दिया गया है। एक्सप्रेस-वे के इसी शुरुआती हिस्से को गुढिय़ारी के नए अंडरब्रिज से जोड़ा जा रहा है। सबसे पहले यही काम किया जाएगा। यह हिस्सा पूरा होने के बाद आगे की सड़क बनाई जाएगी, जिसे प्लेटफॉर्म नंबर सात से जोड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आती है तो इस साल के अंत तक अंडरब्रिज बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *