Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का धुंआधार दौरा - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का धुंआधार दौरा

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया औचक निरीक्षण पर पहुंचे बलरामपुर और अंबिकापुर
जिला अस्पताल, बस स्टैंड, निमार्णाधीन सड़क का किया निरीक्षण, योजनाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला भ्रमण से पूर्व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया योजनाओं व कार्यों की जमीनी हकीकत जानने बुधवार को बलरामपुर और अम्बिकापुर पहुंचे। डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जिला मुख्यालय बलरामपुर के नवीन बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् मोबाईल मेडिकल यूनिट, वार्ड क्रमांक 14 में निमार्णाधीन डामरीकृत सड़क, जिला चिकित्सालय, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर व प्रधानमंत्री आवास तथा जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित विधानसभावार दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जिला मुख्यालय में नवीन बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् मोबाईल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण कर अपना ब्लड प्रेशर चेकअप कराया। उन्होंने इस योजना का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने नवीन बस स्टैण्ड में निर्मित दुकानों का आबंटन शीघ्र कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलरामपुर को दिये।
मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट व निमार्णाधीन हमर लैब का अवलोकन किया। श्री डहरिया ने हमर लैब यूनिट को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। अस्पताल परिसर में संचालित श्री धन्वंतरी क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा दवाई क्रय करने आये हितग्राहियों से दवाई में दी रही छूट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्री धन्वंतरी मेडिकल के संचालक से दवाई की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक दवाएं रखने के निर्देश दिये।
निरीक्षण, योजनाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी
नगर पालिका बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 14 में निमार्णाधीन डामरीकृत सड़क के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई तथा उक्त सड़क की गुणवत्ता के जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत वार्ड क्रमांक 05 में ईश्वर मिंज के नवनिर्मित मकान का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राही से आवास के राशि की भुगतान संबंधी जानकारी ली। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच, कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन राशि के भुगतान के संबंध में जानकारी ली तथा समय पर पेंशन राशि हितग्राहियों को भुगतान करने के निर्देश दिये। इस दौरान रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, प्रबंध संचालक एनआरएचएम व संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ. प्रियंका शुक्ला, जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल चौबे, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, वनमण्डलाधिकारी श्री विवेकानन्द झा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विकास कार्यों की ली जानकारी
बलरामपुर के बाद डॉ. डहरिया अम्बिकापुर पहुंचे। वहां उन्होंने गांधीनगर क्षेत्र के सुभाषनगर में लगाए गए मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं बालगंगाधर तिलक वार्ड में चल रहे बीटी रोड निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बीटी रोड की थिकनेस स्वयं जांची और अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश दिये। डॉ. डहरिया ने कहा कि अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने सभी काम बरसात से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। एमएमयू के निरीक्षण के दौरान डॉ डहरिया ने एमएमयू में उपलब्ध सुविधाओं तथा आज उपचार किये गए मरीजों की संख्या की जानकारी ली। वर्तमान में अम्बिकापुर निगम क्षेत्र में 4 एमएमयू संचालित है जो प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक मोहल्लों में शिविर लगाकर लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इस दौरान बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *