Google Analytics Meta Pixel इच्छा शक्ति के आगे बौनी हुई हर परेशानी, महिलाओं ने फेंसिंग तार बनाकर कमाया लाखों - Ekhabri.com

इच्छा शक्ति के आगे बौनी हुई हर परेशानी, महिलाओं ने फेंसिंग तार बनाकर कमाया लाखों

रायपुर। ऐसा कोई भी कार्य नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादों के कारण उन्होंने हर चुनौतियों का सामना किया और फेंसिंग तार का निर्माण कर लाखों कमाए। यह कहानी है महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा के छोटे से गाँव कोमाखान की एकता महिला स्व-सहायता समूह महिलाओं की, जिनके जज्बे के आगे अब लोहा भी नरम पड़ गया है। बिहान समूह से जुड़ी ये महिलाएं लोहे की तार फेंसिंग का निर्माण कर रही हैं जो भारी काम होने के कारण सामान्यतः पुरूष ही करते रहे हैं। इन महिलाओं द्वारा अब तक 169 बण्डल फेंसिंग तार का निर्माण कर उसे 1 लाख 90 हजार 365 रुपए में विक्रय किया जा चुका है। इनके फेंसिंग तार की सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा माँग की जा रही है।

समूह की महिलाओं ने बताया कि काम मुश्किल था पर ग्रामीण आजीविका मिशन के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया तो काम आसान लगने लगा। समूह की महिलाओं ने साबित कर दिया कि उनके अन्दर आगे बढ़ने और अपने परिवार को आगे ले जाने की पूरी क्षमताएं हैं। ऐसे में बिहान की योजनाएं उन्हे और मजबूत कर रही हैं। ये महिलाएं न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है बल्कि दूसरे लोगांे को रोजगार प्रदान कर उन्हें भी आगे बढ़ने में मदद कर रही है। समूह की महिलाएं फेसिंग तार के साथ आचार, पापड़, निरमा, साबुन, फिनाइल भी बना रही हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत् महिलाओं और युवतियों को स्व-सहायता समूह के रूप में गठित कर उन्हें स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न आजीविका संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत महासमुंद जिले में 5 हजार 223 महिला स्व-सहायता समूह काम कर रहे हैं। इनसे जुडकर लगभग 55 हजार 910 महिलाएं मोमबत्ती, दीया, वाशिंग पाउडर, फिनायल, बांस की टोकरी सहित अन्य सामान बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिहान योजना से जुड़ी महिलाएं सिलाई-कढ़ाई करने, जैविक खाद बनाने और खुद बनाए सामानों को बाजार में बेचने का भी काम करती हैं, इसमें राज्य सरकार द्वारा भी पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...