प्रदेश अध्यक्ष के लिए अब आकाश शर्मा,आशीष अवस्थी, चकेश्वर गढ़पाले सहित 14 उम्मीदवार मैदान में
रायपुर। युवा कांग्रेस के बहुप्रतिक्षित चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इस निर्णय के पीछे अपेक्षाकृत जूनियर लीडरशिप को मौका देना बताया जा रहा है। इन दोनों के हटने के बाद अंतिम रूप से 14 उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला-शहर अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चली है। 30 अप्रैल तक इन नामों की दावेदारी पर आपत्ति करने का समय दिया गया है। दो मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 5 मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। फिलहाल 14 लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। दावेदारों में से दो महिलाएं शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आकाश शर्मा, आशीष अवस्थी मोनू, चकेश्वर गढपाले, फलराज सिंह गजेंद्र, गुलजेब अहमद, कमलेश करम, मानस सुमन पंड्या, मोज्जसम नजर, शशि सिंह, शिवम चौधरी, सूरज कश्यप, तुकाराम, विधि नामदेव और जीशान कुरैशी ने नामांकन किया है।
नामांकन से पहले हुआ था साक्षात्कार
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामांकन से पहले बकायदा साक्षात्कार हुआ था। उसमें देवेंद्र यादव और सुबोध हरितवाल भी दूसरे लोगों के साथ शामिल थे। बताया जा रहा है, साक्षात्कार के बाद दोनों का प्रदर्शन भी दूसरों से बेहतर पाया गया था। बाद में दावेदारों में जूनियर नेताओं की भरमार देखकर दोनों ने उनको मौका देने का फैसला किया और नामांकन से हट गए।
आनलाइन ही होगी मेंबरशिप और मतदान
दावेदारों की अंतिम सूची जारी होने के बा 12 मई से 12 जून तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसी दौरान आॅनलाइन बैलेट पेपर भेजकर वोटिंग कराई जाएगी। यह ओटीपी और दूसरे माध्यमों से सुरक्षित रहेगी। इस प्रक्रिया से इकट्?ठा वोटों की स्क्रूटनी करने के बाद करीब एक महीने में परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया के जरिए एक प्रदेश अध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव, 41 जिला-शहर अध्यक्ष और 90 विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...