Google Analytics Meta Pixel अफरीदी कहते थे इस्लाम कबूलो वर्ना टीम में खेलने नहीं दूंगा: कनेरिया - Ekhabri.com

अफरीदी कहते थे इस्लाम कबूलो वर्ना टीम में खेलने नहीं दूंगा: कनेरिया

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सोमवार को कहा कि पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने उन्हें धमकी दी थी कि यदि उन्होंने इस्लाम नहीं कबूला तो उनका करियर तबाह कर दिया जाएगा। आफरीदी ने कनेरिया द्वारा भारतीय मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि वह पैसे और शोहरत कमाने के लिए यह आरोप लगा रहे हैं, जिसके जवाब में ट्वीट करते हुए कनेरिया ने यह बात कही। आफरीदी ने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तान का दुश्मन मुल्क है और उसे साक्षात्कार देने से धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं। कनेरिया ने सोमवार को कहा कि भारत हमारा दुश्मन नहीं है। हमारे दुश्मन वे लोग हैं जो लोगों को धर्म के नाम पर भड़काते हैं। अगर आप भारत को दुश्मन मानते हैं तो फिर कभी किसी भारतीय मीडिया चैनल पर मत जाइएगा। जब मैंने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ अपनी आवाज उठाई तो मुझे धमकी दी गई कि मेरा करियर तबाह किया जा सकता है। शाहिद आफरीदी अकेले खिलाड़ी थे जिन्होंने मुझे नीचा दिखाना चाहा। हम एक ही विभाग के लिए साथ खेला करते थे। वह मुझे बेंच पर ही रखते और वनडे टूर्नामेंटनहीं खेलने देते थे। उन्होंने कहा कि हां, आफरीदी मुझसे अक्सर इस्लाम कबूलने के लिए कहते थे, लेकिन मैंने कभी उन्हें संजीदगी से नहीं लिया। मैं अपने धर्म में विश्वास रखता हूं और यह क्रिकेट पर निर्भर नहीं है। इसके जवाब में आफरीदी ने पाकिस्तान न्यूज इंटरनेशनल को कहा कि जो व्यक्ति यह सब कह रहा है, उसके किरदार को देखो। वह पैसे और शोहरत कमाने के लिए मुझपर इल्जाम लगा रहे हैं। कनेरिया मेरे छोटे भाई की तरह था और मैं उसके साथ कई साल टीम के लिए खेल चुका हूं। अगर मेरा रवैया बुरा था तो उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या विभाग के अधिकारियों को मेरी शिकायत क्यों नहीं की? वह हमारे दुश्मन मुल्क को साक्षात्कार दे रहा है जिससे धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *