Google Analytics Meta Pixel रायपुर में हुआ पायलट पांडा का अंतिम संस्कार:कैप्टन अजय का शव देख लड़खड़ाई पत्नी, तो बेटी ने संभाला - Ekhabri.com

रायपुर में हुआ पायलट पांडा का अंतिम संस्कार:कैप्टन अजय का शव देख लड़खड़ाई पत्नी, तो बेटी ने संभाला

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में हुए छत्तीसगढ़ के सरकारी हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए पायलट जीके पांडा का शुक्रवार को रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दूसरे पायलट कैप्टन अजय श्रीवास्तव के शव को दिल्ली भेजा गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी, बेटी भी परिवार के साथ लौट गए हैं। इससे पहले दोनों पायलट के शवों को अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान दोनों के शवों की जांच की गई। पोस्टमार्टम के वक्त तकनीकी विश्लेषण के लिए डीजीसीए की टीम भी मौजूद थी। दिल्ली के रहने वाले पायलट कैप्टन एपी श्रीवास्तव की पत्नी मंजू और बेटी पूर्वी भी रायपुर पहुंचे थे। पत्नी मंजू ने पति का शव देखा तो वह लड़खड़ा गईं, तब बेटी ने ही मुश्किल से संभाला। हादसे में मारे गए पायलट श्रीवास्तव का ताल्लुक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के परिवार से है। वो पूर्व पीएम के बेटे और कैबिनेट मंत्री अनिल शास्त्री के साले थे। अनिल के बेटे दिल्ली के पूर्व विधायक आदर्श शास्त्री भी रायपुर आए थे। आदर्श ने बताया था कि एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन एपी श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ सरकार के हैलिकॉप्टर में ट्रेनिंग देने यहां आए थे। उन्हें बीती रात ही हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर मिली थी। पायलट श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार इंडियन एयर फोर्स के माध्यम से दिल्ली में शनिवार को किया जाएगा। कैप्टन श्रीवास्तव मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले थे। छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह ने भी दोनों दिवंगत पायलट को अपनी श्रद्धांजलि दी। डॉ रमन सिंह ने बताया कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने पायलट जीके पांडा के साथ काम किया था। उनके पारिवारिक संबंध थे, हादसे में हुई इस मौत से वो दुखी हैं, उनके लिए यह निजी क्षति की तरह है। मूलत: ओडिशा के रहने वाले पांडा एयरफोर्स से रिटायरमेंट के बाद साल 2010 से छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे रहे थे।
टेल रोटेटर में आई गड़बड़ी की वजह से हादसा
रायपुर रेंज के आईजी ओपी पाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर डीजीसीए की टीम लगातार हेलिकॉप्टर क्रैश में मलबे की जांच कर रही है। अब तक हुई जांच में हेलिकॉप्टर के टेल रोटेटर में आई गड़बड़ी की वजह से हादसा होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि ये लंबी प्रक्रिया है। इस जांच को पूरा होने में वक्त लगेगा। चॉपर का ब्लैक बॉक्स भी बरामद किया गया है जिसमें आखिरी वक्त में हुई पायलट की बातचीत रिकॉर्ड होती है, जिससे यह पता चल पाता है कि आखिर हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *