Google Analytics Meta Pixel 8 साल की मासूम को पिता ने उतारा मौत के घाट, उखाड़े प्लास से नाखून - Ekhabri.com

8 साल की मासूम को पिता ने उतारा मौत के घाट, उखाड़े प्लास से नाखून

सोनीपत। हरियाणा के सोनिपत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बाप ने अपनी ही 8 साल की मासूम बच्ची की ऐसी भयानक मौत दी कि सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। लेकिन दरिंदे का दिल नहीं पसीजा। मासूम का कसूर बस इतना था कि वो पापा के कहने के बाद मुर्गियों को दाना डालान जो भूल गई थी। लेकिन इसी बात पर पिता इतना बड़ा निर्दयी बन गया कि फूल सी बेटी को मार डाला।
हैवान बाप की इतनी क्रूरता कि दिल दहल जाए
दरअसल, यह दर्दनाक घटना सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव बजाना खुर्द की है। जहां शनिवार शाम आरोपी पिता जयभगवान ने अपनी बेटी तमन्ना पर इतनी क्रूरता की मासूम को रस्सी से बांध कर डंडों से जानवरों की तरह इतना पीटा कि उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि हैवान के जेल जाने के बाद मासूम अब अनाथ हो गई है। क्योंकि बच्ची की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी, अब पिता सलाखों के पीछे जा पहुंचा है।
फूल सी बेटी पर जब कहर बनकर टूटा बाप
बता दें कि आरोपी बाप शनिवार सुबह घर से बाहर जाते वक्त मृतका से बोलकर गया था कि वह मुर्गियों को दाना डाल देना। लेकिन बच्ची पिता की बात भूल गई और आसपास के बच्चों के साथ खेलने लगी। जब वह लौटा तो उसने देखा कि मुर्गियों को दाना नहीं डला है। यह देखकर तिलमिला गया और फूल सी बेटी पर जानवरों की तरह कहर बनकर टूट पड़ा। बड़ी बेटी को मारने के बाद अपनी छोटी बेटी को भी पीटने लगा। हालांकि समय रहते आसपास के लोगों ने उसे पीटते देखा तो वह भाग गया।
हैवान ने प्लास से निकाल दिए मासूम के नाखून
घटना के बार में बताते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि जयभगवान ने पहले तो अपनी बेटी तमन्ना को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद कमरे में लेकर गया, जहां वो उसपर निर्दयता से डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं प्लास से उसके नाखून तक उखाड़ दिए। मासूम दर्द से चिखती चिल्लाती रही, लेकिन पत्थर दिल बाप को कोई तरस नहीं आया। बच्ची की चीख सुनकर पडोस के लोग पहुंचे तो वह उसे कमरे में बंद करके भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *