उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे आज तीसरे दिन सोमवार को पूरा हो गया। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बताया कि सर्वे के दौरान कुंए के अंदर शिवलिंग मिला है। इसके बाद अब वह शिवलिंग की प्रोटेक्शन लेने सिविल कोर्ट जा रहे हैं। याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने दावा किया कि कोर्ट कमीशन का सर्वे पूरा हो गया है। हमें निर्णायक सबूत मिले हैं। अंदर नंदी के पास बाबा मिल गए हैं, जिन खोजा तिन पाइयां, मतलब जिसकी तलाश की जा रही थी, उससे कहीं अधिक मिला है। इतिहासकारों ने जो लिखा था, वह सही था। आर्य ने बताया कि अब पश्चिमी दीवार के पास जो 15 फीट ऊंचा मलबा है, उसके सर्वे की मांग उठाएंगे।
सर्वे पूरा होने के बाद वाराणसी डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे सवा 10 बजे तक पूरा हो गया है। 17 मई को अदालत में जब तक कमीशन की रिपोर्ट पर कोर्ट का जवाब नहीं आ जाता तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। सभी पक्षकार बड़े संतुष्ट होकर गए हैं। डीएम ने कहा कि 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट पेश होने के बाद कोर्ट का फैसला आएगा। उन्होंने कहा कि किसी की निजी बात या राय पर किसी को कोई ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
सुरक्षा के मद्देनजर ज्ञानवापी मस्जिद के आसपास दो किमी के दायरे में फोर्स तैनात की गई है। कोर्ट ने 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। सर्वे के दूसरे दिन रविवार को टीम ने बताया था कि दोपहर 12 बजे तक लगभग 65 फीसदी काम पूरा कर लिया गया। ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज तीसरे दिन खत्म हो गया है। पिछले हफ्ते ज्ञानवापी मस्जिद समिति की आपत्तियों के बीच सर्वेक्षण रोक दिया गया था। समिति ने कोर्ट की तरफ से नियुक्त एडवोकेट आयुक्त पर आपत्ति जताई थी। हालांकि कोर्ट ने मामले को खारिज करते हुए दोबारा सर्वे का आदेश दिया था।
वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि कोर्ट आयोग ने तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे किया है। आज वैशाख पूर्णिमा पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को प्रबंधित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सर्वे को लेकर हमने व्यापक स्तर की सुरक्षा व्यवस्था दी थी, जिसके कई चरण थे। हम लोगों ने पक्षों के साथ लगातार बैठक की, क्योंकि यह कोर्ट का आदेश था जिसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा थी। शहर में हर थाना स्तर पर लोगों से संवाद करके लोगों के बीच जो भ्रांतियां थी उन्हें दूर किया गया। यह सर्वे तीन दिन की कार्रवाई थी, जो आज समाप्त हो गई है। सर्वे के दौरान कानून व्यवस्था की कोई भी स्थिति किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं हुई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...