Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई विरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय को साझेदारी में करना चाहते हैं,तो अपने आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा,लेकिन किसी बड़े अधिकारी से अनबन से आपको नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।  व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी। आपको नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा,तभी वह आपको अचानक से लाभ दे सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। राजनीतिक दिशा में कार्य लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
मिथुन राशि : आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभ के अवसर प्रदान करेगा,जिनको आपको पहचान कर उन पर तुरंत अमल करना होगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी छोटे व्यवसाय को जीवनसाथी के लिए कराना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा,लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद खड़ा हो सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा।
कर्क राशि : आज आप अपने आपमें ही मस्त नजर आएंगे और किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे। आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको किसी व्यक्ति या मित्र के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप व्यापार की कुछ योजनाओं की ओर ध्यान लगाएं। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने से  आपको कामयाबी मिलेगी। आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बड़े खर्चों को भी लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी।
सिंह राशि :  का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। नई उपलब्धियां आपको कड़ी मेहनत के बाद ही मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का उत्तरदायित्व बढे़गा,लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें अभी पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। यदि किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन किया,तो वह आपके लिए परेशानी जनक हो सकता है। आपको अपने शत्रुओं की रणनीति को समझना होगा और बुद्धि का प्रयोग करके उनसे बाहर निकलना होगा।
कन्‍या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। यदि घर गृहस्थी की कोई समस्या थी,तो वह सुलझेगी,लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा,नहीं तो माहौल शांतिपूर्ण हो सकता है। रचनात्मक कार्य में आपका मन लगेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होगी,जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे।
तुला राशि : आज का दिन आप की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन कार्यक्षेत्र में समस्याओं का समाधान ना मिलने से आपका मन अशांत रहेगा। आप अपने कड़वे व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य को भला बुरा भी बोल सकते हैं,लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। यदि किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिले,तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे को नहीं उठाना है।
वृश्विक राशि : आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे,लेकिन आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा,नहीं तो आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा, जिसके कारण आपके काफी कार्य लम्बे समय के लिए टल सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको अक्समात कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी सरकारी संस्था में सरकारी योजना का भी लाभ उठाने का मौका मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दिन का कुछ समय माता-पिता की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
धनु राशि : आज आपकी कुछ धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप का मन दान पुण्य के कार्यों में लगेगा। यदि आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा,तो वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएंगे,लेकिन आपको अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो बाद में वह सब एक साथ आपके ऊपर आ सकते हैं,जिससे आपके ऊपर भार बढ़ सकता है। व्यवसाय में आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं चालू होंगी,जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। संतान को आज किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।
मकर राशि : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके चेहरे का तेज देखकर आपके शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। सायंकाल के समय अचानक से आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिससे आपका कुछ धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी अपने किसी अधिकारी से अनबन हो,तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। यदि भविष्य में आपने किसी कार्य को गुप्त करके रखा हुआ था,तो आपका वह राज खुल सकता है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। यदि आप किसी भूमि व वाहन मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो आपको उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,जिसके कारण आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। आपको किसी कंपटीशन में जीत मिल सकती है,जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। संतान से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं,तो उनका आपको समाधान मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको व्यापार में बहुत ही सोच विचार कर धन का निवेश करना होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *