उत्तर प्रदेश चित्रकूट के चर्चित बाला जी मंदिर तरौंहा से नौ मई को चोरी मूर्तियां चोर मंदिर के महंत के घर के बाहर छोड़ गए। घर के बाहर चोरों का पत्र मिलने के बाद तलाशने पर एक टोकरी के नीचे रखी बोरी में पीतल और तांबे की 12 मूर्तियां मिलीं। पत्र में चोरों ने लिखा था कि मूर्तियों की चोरी के बाद उन्हें बुरे सपने आ रहे थे।
सदर कोतवाली के तरौहां स्थित बालाजी मंदिर से नौ मई को अष्टधातु, पीतल और तांबे की 16 मूर्तियां चोरी हो गई थीं। मंदिर का ताला तोड़कर चोर वहां से पांच किलो वजन की अष्टधातु की श्रीराम और माता सीता की मूर्ति, पीतल की राधाकृष्ण की मूर्ति, बालाजी की मूर्ति और लड्डू गोपाल समेत नकदी व चांदी के सामान ले गए थे। चोरी मामले में तब समय नया मोड़ आ गया, जब मूर्तियां एक चिट्ठी के साथ मानिकपुर कस्बे में महावीर नगर वार्ड में रहने वाले मंदिर के महंत राम बालक दास के घर के बाहर मिलीं। महंत ने बताया कि सुबह गायों को चारा-पानी देने जा रहे थे, तभी उनको एक चिट्ठी पड़ी मिली। उसमें चोरी की गई मूर्तियों के जिक्र के साथ पश्चाताप के भाव थे। चिट्ठी पढ़ने के बाद महंत ने मूर्तियों की खोज की तो घर के बाहर टोकरी के नीचे रखी बोरी के अंदर पीतल और तांबे की 12 मूर्तियां मिलीं। सीओ सिटी श्ाीतला प्रसाद पांडेय ने भी इसकी पुष्टि की है।
यह है चिट्ठी में : प्रिय महंत जी, आपकी संपत्ति ले जाने के बाद हमें डरावने सपने आने लगे। हमारा नुकसान होने लगा। हमने जो सपने देख थे, उसी के अनुसार आपका पता लगाकर आपकी संपदा घर पर रख दी है। निवेदन है कि आप वहीं स्थापित कर दें। आपकी महान दया होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...