Google Analytics Meta Pixel भगवान परशुराम जी की 7 को शोभायात्रा, प्रदेशभर से जुटेगा सर्व ब्राम्हण समाज - Ekhabri.com

भगवान परशुराम जी की 7 को शोभायात्रा, प्रदेशभर से जुटेगा सर्व ब्राम्हण समाज

दुर्ग । भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री गौड़ ब्राम्हण समाज और सर्व ब्राम्हण समाज के संयुक्त बैनरतले 7 मई को दुर्ग शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 4 बजे श्री अग्रसेन भवन स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर शिवनाथ नदी रोड स्थित श्री परशुराम भवन पहुंचकर समाप्त होगी। इस बीच शोभायात्रा हरनाबांधा चौक,पोलसायपारा, इंदिरा मार्केट,मोती काम्पलेक्स,गांधी चौक ,शनिचरी बाजार, सत्तीचौरा, गंजपारा के मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की सुसज्जित रथ एवं अन्य झाकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी, वहीं डीजे व धुमाल के धुन में भगवान परशुराम के संदेश गुंजमान रहेंगे। वर्षों बाद दुर्ग शहर में निकल रहे शोभायात्रा को लेकर सर्व ब्राम्हण समाज में उत्साह का माहौल है। जिसके चलते ब्राम्हण समाज के अलावा दीगर समाज व संगठनों द्वारा पूरे रास्तेभर शोभायात्रा की जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई है। शोभायात्रा में दुर्ग-भिलाई के अलावा प्रदेशभर से करीब 2 हजार की संख्या में सर्व ब्राम्हण समाज के पुरुष,महिलाएं एवं युवा वर्ग जुटेगा। यह बातें श्री गौड़ ब्राम्हण समाज दुर्ग के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कही।मीडिया से चर्चा में श्री गौड़ ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्री गौड़ ब्राम्हण समाज सेवाभावी समाज है। समाज ने पिछले दो सालों में कोरोनाकाल की विकट स्थिति देखी और कोरोना पीडि़तो व लाकडाउन में प्रभावितों को मदद पहुंचाने में जुटा रहा। वर्तमान में भी श्री गौंड़ ब्राम्हण समाज द्वारा श्री कृष्ण धर्मशाला गंजपारा में कोरोना टीकाकरण केन्द्र का संचालन कर रहा है। कोरोना के लहर के दौरान श्री गौड़ ब्राम्हण समाज ने भगवान परशुराम जी से आपदा पर विराम लगाने की प्रार्थना की थी और संकल्प लिया था कि स्थिति सामान्य होने के बाद भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। भगवान परशुराम के आशीर्वाद से अब कोरोना का खात्मा हो गया है। संकल्प के परिणामस्वरुप भगवान परशुराम के जन्मोत्सव सप्ताह पर 7 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेशभर से सर्व ब्राम्हण समाज के हजारों लोग जुटेंगे। जिसके चलते ब्राम्हण समाज के पुरुष,महिलाएं व युवा टीम को शोभायात्रा की तैयारी के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। शोभायात्रा की समाप्ति के बाद परशुराम भवन शिवनाथ नदी रोड दुर्ग में महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *