राजधानी रायपुर के डीडीयू आडिटोरियम में लगेगी प्रदर्शनी
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई 2022 के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान हुए विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में एक महीने तक चलने वाली आयोजित इस प्रदर्शनी में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। साढ़े तीन वर्ष पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प के साथ सरकार ने कामकाज शुरू किया था। इस दौरान सरकार ने किसानों, आदिवासियों, मजदूरों और ग्रामीणों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए योजनाओं का निर्माण कर उन्हें क्रियान्वित किया। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ के गांवों का निर्माण करने के लिए सुराजी गांव योजना लागू की गई, जिससे राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। किसानों को उनके परिश्रम की सही कीमत दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की गई। समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या भी 07 से बढ़ाकर 65 कर दी गई, इससे आदिवासियों को आय का नया जरिया मिला। गांव-गांव में गौठानों का निर्माण कर उन्हें ग्रामीण इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकिसत किया जा रहा है। गौठानों में ही कृषि उत्पादों के वैल्यू एडीशन के जरिये रोजगार और आय के नये रास्ते खोले गए हैं। वनक्षेत्रों में वन धन केंद्रों और गौठानों में लघु वनोपजों का वैल्यू एडीशन किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना की शुरूआत के बाद अब हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट स्कूल भी शुरू किए जा रहे हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का सफल नवाचार किया गया है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही है। जनसंपर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आॅडिटोरियम में लगाई जाने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में तस्वीरों को योजनाओं के अलग-अलग सेगमेंट में प्रदर्शित किया जाएगा। जिन प्राथमिकता वाली योजनाओं पर यह प्रदर्शनी केंद्रित रहेगी, उनमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बारी, वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन, वनोपज संग्रहण, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजीव युवा मितान क्लब योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, राम वन गमन पर्यटन पथ आदि शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...