रायपुर। राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस से छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को कांग्रेस ने राज्यसभा में भेजने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ से भाजपा मैदान से लगभग बाहर है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया में छाए लोकल नेता के नाम हुए बाहर। पार्टी आला कमान कमान ने पार्टी के बड़े चेहरों को उतारा मैदान में।
भाजपा की राष्ट्रीय इकई ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 राज्यों से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के कई बड़े नाम है जैसे कर्नाटक से निर्मला सीतारमण, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल के रूप में दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।
नामांकन के लिए आखिरी तारीख 31 मई
राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई है। नामांकन के बाद अगर जरुरी हुआ तो 10 जून के मतदान होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए राज्यसभा के कुल 5 सीटों में से दो राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम एवं श्रीमती छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून 2022 को समाप्त होने जा रहा है। राज्यसभा की रिक्त होने वाली इन दो सीटों के लिए राज्यसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 24 मई 2022 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी राज्यसभा द्विवार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 31 मई (मंगलवार) को निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 01 जून बुधवार को होगी। अथ्यर्थियों द्वारा नाम वापिस किए जाने की अंतिम तिथि 03 जून शुक्रवार को तय की गई है। मतदान 10 जून शुक्रवार को सबेरे 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना 10 जून को ही शाम 5 बजे से होगी। राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु जारी अधिसूचना के अनुसार नाम-निर्देशन पत्र 31 मई तक सबेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक (लोक अवकाश के दिवसों को छोड़कर) छत्तीसगढ़ विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए राज्य में कुल 90 विधानसभा सदस्यों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के 71, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) के 3 तथा बहुजन समाज पार्टी के 2 सदस्यों के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। मतदान मतपत्रों के जरिए होगा।
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...