Google Analytics Meta Pixel डबल शिफ्ट में काम करेंगे आलिया-रणबीर, अक्टूबर में शुरु होगी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग - Ekhabri.com

डबल शिफ्ट में काम करेंगे आलिया-रणबीर, अक्टूबर में शुरु होगी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग

कोरोना वायरस और लॉकाडउन के कारण ऐसी धमाकेदार फिल्में हैं जो कि रिलीज नही हो पाईं और कुछ की तो शूटिंग तक लटकी हुई है। इस समय हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की.. जिसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस फिल्म को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए फिल्ममेकर्स और स्टार्स कुछ अलग करने वाले हैं।

खबरों की माने तो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पूरी होने में अभी 26 दिन लग सकते हैं और फिल्म के मेकर्स इसकी शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं इसी कारण फिल्म की शूटिंग 2 शिफ्ट में पूरी होगी. सुबह 9 से 2 बजे की एक शिफ्ट और शाम को 4 से 9 बजे की दूसरी शिफ्ट. दोनों शिफ्ट में फिल्म की टीम दो हिस्सों में काम करेगी. खबर आ रही हैं कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू की जा सकती है क्योंकि मेकर्स दिसंबर से पहले शूटिंग खत्म करना चाहते हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी टीम का पूरा सहयोग करते हुए जल्द से जल्द फिल्म की सूटिंग खत्म करेंगे.

इस फिल्म को लेकर दोनों काफी लंबे समय से बिजी हैं लेकिन इस खबर ने निश्चित ही फैंस को थोड़ी तसल्ली दी होगी। बता दें कि इस फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी नजर वाले हैं और इसके चलते ये फिल्म काफी दमदार साबित होगी। इस फिल्म से कुछ समय पहले कुछ तस्वीरें लीक हो गईं थीं जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों नजर आए थे। इसके अलावा दोनों ने मिलकर इस फिल्म का प्रमोशन कुंभ मेले में भी किया था जो कि काफी चर्चा में रहा था। अयान मुखर्जी की ये फिल्म काफी बड़े बजट में बन रही है और रणबीर आलिया समेत सभी सितारे इस फिल्म में एक अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन अभी अस्पताल में हैं और कोरोना वायरस से लड़ रहे हैँ।
हालांकि अभी 65 साल के ज्यादा उम्र के कलाकारों का शूटिंग पर आने पर बेन लगा हुआ है लेकिन मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले समय में स्थिति बदल जाएगी, जिसके बाद अमिताभ बच्चन भी टीम को जॉइन कर सकेंगे। रणबीर कपूर की करें तो उन्होंने पिछले शेड्यूल में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर सौरव गुर्जर के साथ एक्शन सीन्स की शूटिंग की थी, लेकिन अब वे अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और मौनी रॉय के साथ वाले सीन शूट करेंगे। वहीं रणबीर पर ब्रह्मास्त्र का थीम सॉन्ग भी इसी दौरान शूट किया जाएगा।

Read Also  बिग बॉस 15 के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में करण कुंद्रा टॉप पर, तेजस्वी पहुँची दूसरे रैंक में

फिल्म को पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज करने का प्लान था लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म को पोस्टपोन किया गया। फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *