Google Analytics Meta Pixel एचडीएफसी और पीएनबी ने कर्ज की दरों को बढ़ाया - Ekhabri.com

एचडीएफसी और पीएनबी ने कर्ज की दरों को बढ़ाया

महंगाई को नीचे लाने की रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) की कोशिश मध्यम वर्ग पर भारी पड़ती दिख रही है। बुधवार को देश में होम लोन बांटने वाली प्रमुख कंपनी एचडीएफसी और दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी ने अपने कर्ज की दरों को बढ़ा दिया। एचडीएफसी ने होम लोन पर लागू प्रमुख उधारी दर में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि एचडीएफसी से  फ्लोटिग दर पर होम लोन लेने वाले सभी ग्राहकों पर मासिक किस्त का बोझ थोड़ा ही सही, लेकिन बढ़ेगा जरूर। नए ग्राहकों के लिए भी पहले के मुकाबले होम लोन लेना महंगा होगा। वैसे 0.05 प्रतिशत की वृद्धि का असर मामूली ही होगा और ज्यादातर ग्राहकों के लिए बैंक लोन की अवधि में वृद्धि कर इसे समायोजित कर सकता है।
वहीं पीएनबी ने सभी तरह के कर्ज की दरों को प्रभावित करने वाली दर एमसीएलआर (मार्जिनल कास्ट बेस्ड लेंडिग रेट) को 0.15 प्रतिशत बढ़ाने का एलान किया है। कर्ज की ये दरें एक जून से लागू होंगी। अब जिन ग्राहकों ने पीएनबी से एमसीएलआर के आधार पर कर्ज लिया होगा उनकी मासिक किस्त बढ़ जाएगी। अमूमन फ्लोटिग दर वाली सभी कर्ज स्कीमों पर इसका असर होगा। मई, के शुरुआत में आरबीआई की तरफ से अचानक ही कर्ज की दरों को तय करने वाली वैधानिक दर यानी रेपो रेट में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि करने के बाद आईसीआईसीआई, एसबीआई समेत दूसरे तमाम बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान अपनी कर्ज की दरों को बढ़ा चुके हैं। मौद्रिक नीति तय करने वाली समिति की बैठक पांच जून से शुरू होगी और माना जा रहा है कि सात जून को फिर से रेपो रेट में वृद्धि का फैसला होगा। इससे बैंकों पर कर्ज को महंगा करने का दबाव और बढ़ेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *