टेनिस के दो दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक जब भी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो मैच का रोमांच अलग ही होता है। ऐसा ही रोमांच फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में महसूस हुआ जब लाल बजरी के बादशाह नडाल ने एक बार फिर रोलां गैरों पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए गत विजेता नोवाक जोकोविक को हराकर पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में नडाल ने अपने शानदार शाट के मिश्रण् का अच्छा नजारा पेश किया।
दोनों ही खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रयास किए और शीर्ष स्तर का टेनिस खेलकर इस मैच को रोमांचक बना दिया। मैच को देखकर ऐसा लग रहा था कि यह खिताबी मुकाबला हो रहा है और किसी एक को विजेता ट्राफी मिलेगी, लेकिन यह रोमांचक क्वार्टर फाइनल था। दोनों ही खिलाड़ियों ने एक श्ााट, एक गेम, एक सेट कड़ी मेहनत के साथ जीते और दोनों ने ही अपना सब कुछ दे दिया। दोनों को मैच में कुछ भी आसानी से नहीं मिला।
नडाल को पिछले साल इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जोकोविक से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार स्पेनिश खिलाड़ी नडाल नहीं चूके और अपनी हार का बदला लेते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविक को चार घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में
6-2, 4-6, 6-2, 7-6 (4) से मात दी। इसके साथ ही उन्होंने 14वें फ्रेंच ओपन और 22वें ग्रैंडस्लैम सिंगल्स खिताब की ओर कदम रख दिया। जोकोविक और फेडरर के अभी 20-20 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों की इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में 2015 में भिड़ंत हुई थी जहां जोकोविक ने बाजी मारी थी। शुक्रवार को 36 वर्ष के होने जा रहे नडाल का सामना अब सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा जिन्होंने 19 वर्ष के उदीयमान स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज को
6-4, 6-4, 4-6, 7-6 से मात दी।
दूसरे सेट में नडाल के पास 3-0 की बढ़त थी, लेकिन जोकोविक ने उनकी इस बढ़त पर विराम लगाया और अगला गेम जीतकर स्कोर 1-3 कर दिया। फिर जोकोविक यह सेट जीतकर मैच में वापस आ गए। चौथे सेट में जोकोविक के पास 3-0 की बढ़त थी और एक समय वह 5-3 से सर्व कर रहे थे और अगला गेम जीतकर स्कोर 5-4 कर दिया। फिर नडाल ने वापसी की और जोकोविक को दो बार सेट प्वाइंट लेने सेक रोक दिया और यह गेम जीतकर स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। फिर जोकोविक ने स्कोर 6-5 किया तो नडाल ने अगला गेम जीतकर स्कोर को 6-6 से बराबर किया। फिर नडाल 7-6 के स्कोर के साथ इस सेट को टाई ब्रेकर में ले गए। टाई ब्रेकर में नडाल ने 3-0 की बढ़त लेने के बाद अपना फोकस नहीं खोया। हालांकि जोकोविक ने नडाल को शुरुआती तीन मैच प्वाइंट पर जीतने नहीं दिया और फिर चौथे प्वाइंट पर नडाल ने जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...