समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ से पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पाजिटिव हो गई हैं। हालांकि, वह आठ जून को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होंगी। यह जानकारी पार्टी की ओर से गुरुवार को दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के कई नेताओं ने सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मोदी ने ट्वीट किया, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष पिछले सप्ताह कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं। इनमें से कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोरोना के कुछ लक्षण दिखे। इसके बाद जांच कराई गई। जांच में वह कोरोना पाजिटिव पाई गईं।
सुरजेवाला ने कहा कि डाक्टरों की सलाह के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है, ऐसे में हम यह कहना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने पहले सूचित किया था, कांग्रेस अध्यक्ष आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होंगी।
बता दें कि ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लांड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया था। कांग्रेस अध्यक्ष को ईडी ने आठ जून को तो राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा था।
एएनआइ के मुताबिक, राहुल इस समय विदेश दौरे पर हैं और वह पांच जून को स्वदेश पहुंचेंगे। इसलिए पूछताछ के लिए उन्होंने पांच जून के बाद का समय मांगा है। राहुल 19 मई से विदेश यात्रा पर हैं। इस बीच पार्टी ने ईडी के समन को प्रतिशोध की कार्रवाई बताया और महंगाई और देश में सामाजिक अशांति आदि जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...