Google Analytics Meta Pixel वाराणसी बम धमाकों में आतंकी वलीउल्लाह दोषी - Ekhabri.com

वाराणसी बम धमाकों में आतंकी वलीउल्लाह दोषी

वाराणसी में सात मार्च, 2006 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने आतंकी वलीउल्लाह को दो मामलों में दोषी करार दिया, जबकि एक मामले में साक्ष्यों के अभाव में बरी किया। सजा पर सुनवाई छह जून को होगी। आतंकी वलीउल्लाह प्रयागराज के फूलपुर स्थित नलकूप कालोनी का रहने वाला है।
वाराणसी में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। पहला बम धमाका शाम 6.15 बजे संकटमोचन मंदिर में हुआ था। 15 मिनट बाद 6.30 बजे दशाश्वमेध घाट थानाक्षेत्र में जम्मू रेलवे फाटक की रेलिग के पास कुकर बम मिला था। पुलिस की मुस्तैदी के चलते यहां विस्फोट नहीं हुआ। इसके पांच मिनट बाद 6.35 बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी विश्राम कक्ष के सामने धमाका हुआ था। दोनों विस्फोटों में 16 लोगों की मौत हुई थी व 76 घायल हुए थे। वाराणसी में अधिवक्ताओं ने वलीउल्लाह की पैरवी करने से मना कर दिया था। हाई कोर्ट के आदेश पर 24 दिसंबर, 2006 को यह मामला सुनवाई के लिए गाजियाबाद स्थानांतरित हुआ था।
अभियोजन की तरफ से जीआरपी कैंट धमाके में 54, संकट मोचन धमाके में 47 और दशाश्वमेध घाट मामले में 20 गवाह पेश किए गए थे, जबकि बचाव पक्ष ने तीनों मामलों में तीन-तीन गवाह पेश किए थे। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने वलीउल्लाह को संकटमोचन मंदिर व दशाश्वमेध घाट थानाक्षेत्र में हुई घटना के मामले में दोषी करार दिया। उसे हत्या, हत्या का प्रयास, चोटिल व अंग भंग करने, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व विधि विरुद्ध क्रियाकलाप के आरोपों में दोषी करार दिया गया है। कैंट रेलवे स्टेश्ान मामले में अदालत ने पुख्ता साक्ष्यों के अभाव में उसे बरी किया।
सुनवाई के लिए वलीउल्लाह कड़ी सुरक्षा में डासना जेल से अदालत में पेश हुआ। अदालत ने जब दो मामलों में दोषी करार दिया तो उसका चेहरा मायूस हो गया। सजा का खौफ उसके चेहरे पर दोषी करार दिए जाने के बाद से ही दिखने लगा।
वाराणसी के जम्मू रेलवे फाटक की रेलिग के पास सात मार्च, 2006 की शाम साढ़े छह बजे जिस कूकर बम को डिफ्यूज किया गया था, अगर वह फटता तो आस-पास 200 वर्गमीटर क्षेत्र में सब तहस-नहस हो जाता। यह बयान एंटी बम स्क्वायड टीम के प्रभारी किशन सिह रावत ने मामले की सुनवाई के दौरान गाजियाबाद जिला जज की अदालत में दिए थे। शासकीय अधिवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि रेलवे फाटक के पास बम विस्फोट कर आतंकियों की साजिश ट्रेन को निशाना बनाने की थी।
तीनों मामलों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई थी। आरोपितों के नाम पुलिस ने विवेचना में उजागर किए थे। तीनों मामलों में वलीउल्लाह के अलावा बशीर, जकारिया, मुस्तफीज व मोहम्मद जुबैर भी आरोपित थे। मोहम्मद जुबैर नौ मई 2006 को जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वह बागपत के टाडा गांव का रहने वाला था। बशीर, जकारिया और बांग्लादेशी मुस्तफीज को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है।
वल्लीउल्लाह को पांच अप्रैल, 2006 को गिरफ्तार किया था। उससे पिस्टल, आरडीएक्स, डेटोनेटर व अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए थे। लखनऊ स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत इस मामले में उसे 2006 में ही 10 साल की सजा सुना चुकी है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *