19 नए केस भी मिले
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। इस साल ऐसी आखिरी मौत 10 मार्च को हुई थी। तीन महीनों के बाद इस पहली मौत से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इस बीच कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। राजधानी के एक निजी अस्पताल में मंगलवार शाम 5.30 बजे 54 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमण था। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत रायपुर में ही किया गया। बताया जा रहा है, वह मरीज बलौदा बाजार जिले से रायपुर लाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार रात के बुलेटिन में इसे शामिल नहीं किया था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने मौत का आंकड़ा अपडेट किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 14 हजार 35 हो गया है। इस साल 10 मार्च के बाद यह कोरोना से हुई पहली मौत है। मार्च में 7 तारीख को भी एक मरीज की जान गई थी। उससे पहले पांच मार्च को 2 मरीजों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में 19 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सर्वाधिक 7 लोग रायपुर जिले के ही हैं। बिलासपुर और दुर्ग जिले से भी 2-2 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदा बाजार, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में भी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 3 हजार 592 नमूनों की जांच किया है। इस मान से कोरोना संक्रमण की दर 0.53 प्रतिशत हो गई है। पिछले महीने संक्रमण दर इससे काफी नीचे थी। अभी प्रदेश के 11 जिलों से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
मरीजों की संख्या बढ़कर 76 तक पहुंची
प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। ये मरीज 19 जिलों में हैं। सबसे अधिक 23 मरीज रायपुर जिले में ही हैं। बिलासपुर में 14 और दुर्ग में 7 मरीजों की इलाज चल रहा है। रायगढ़-कोरबा में 5-5 मरीज हैं, कबीरधाम, गौरेला-पेण्ड्रा – मरवाही और बस्तर में 3-3 मरीज हैं। सरगुजा और मुंगेली में 2-2 मरीज हैं। वहीं राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और दंतेवाड़ा जिले में एक-एक सक्रिय मरीज हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...