Google Analytics Meta Pixel बेटे के इरादे भांप गया था फौजी पिता:5 दिन में 2 हजार से ज्यादा कॉल की, घर पहुंचने की छटपटाहट थी - Ekhabri.com

बेटे के इरादे भांप गया था फौजी पिता:5 दिन में 2 हजार से ज्यादा कॉल की, घर पहुंचने की छटपटाहट थी

लखनऊ में मां की गोली मारकर हत्या करने वाले 16 साल के बेटे के इरादों की भनक उसके पिता को पहले ही लग गई थी। छटपटाहट में उन्होंने 5 दिन में 2 हजार से ज्यादा कॉल किए। 3 जून को एक बार बात हुई, लेकिन दोबारा कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद से ही उन्हें एहसास हो रहा था कि अब पत्नी जिंदा नहीं है। उनकी ये आशंका उस वक्त यकीन में तब्दील हो गई जब खुद बेटे ने ही उन्हें कॉल करके कहा कि मां मर चुकी है। सवाल ये भी है कि क्या पिता को अपने बेटे पर पहले से ही शक था ?

3 जून शुक्रवार: पत्नी से आखिरी बार बात हुई

नवीन कुमार सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 21 राजपुताना बटालियन में पोस्टेड हैं। वह बताते हैं, ‘शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मैंने पत्नी साधना को फोन किया। पूछा कि बिजली का बिल जमा हुआ कि नहीं। जवाब मिला- JE के पास ही जा रही हूं। यह मेरी पत्नी से आखिरी बातचीत थी। इसके बाद शाम को मैंने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। लगातार करीब 50 कॉल पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसी वक्त मुझे लगा कि बेटे ने मां को मार डाला।’

4 जून शनिवार: दोपहर में बेटे ने उठाया फोन

‘शुक्रवार को कोई रिप्लाई नहीं मिला तो शनिवार सुबह से ही मैंने फिर फोन करना शुरू किया। दोपहर में बेटे ने फोन उठाया। उसने बताया कि मम्मी बिजली का बिल जमा करने गई हैं। मुझे लगा कि साधना किसी बात से नाराज होकर फोन नहीं उठा रही, लेकिन बेटे की बात पर भी एतबार नहीं हो रहा था। फोन की हर घंटी पर मैं घबरा जाता था। पूरा दिमाग घर की तरफ लगा था। घर आने के लिए ट्रेन का तत्काल टिकट निकलवाने पहुंचा, लेकिन टिकट नहीं मिला। शाम हुई तो फिर फोन लगाना शुरू किया।’

Read Also  कोविड संक्रमण के प्रभाव में लम्बे से अरसे सूने पड़े डाइट में गूंजे गीत

5 जून रविवार: पड़ोसी ने बताया बेटा स्कूटी लेकर जा रहा है

‘रविवार सुबह 8 बजे थे। मैंने फोन किया तो अचानक बेटे ने फोन उठा लिया। पूछा- मम्मी कहां है। बेटा बोला सामान लेने बाहर गई हैं। मैंने उससे कहा कि बहन से बात कराओ। बेटी ने भी वही बात दोहराई जो भाई बोल चुका था, लेकिन उसकी आवाज बुझी सी थी। मुझे पक्का लगने लगा कि बेटे ने उसकी मां को मार दिया है। इसके बाद मैंने सामने रहने वाले पड़ोसी को फोन किया। उनको घर भेजा। पड़ोसी ने बताया कि घर पर कोई नहीं है। बेटा क्रिकेट की किट लेकर स्कूटी से कहीं जा रहा है। इस पर मेरा शक पुख्ता हो गया, क्योंकि साधना बेटे को कभी स्कूटी नहीं देती थी।’

6 जून सोमवार: ट्यूटर को घर भेजा, उसे गेट अंदर से लॉक मिला

‘मुझे लग रहा था कुछ गड़बड़ हो गया है। मैंने बेटे के ट्यूशन टीचर को फोन किया। उनको घर भेजा। वह घर पहुंचे तो घर का गेट अंदर से लॉक था। उन्होंने बहुत खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। उसने बताया कि लॉबी में धूल जमी है। पालतू कुत्ता जो हमेशा अंदर AC में बैठता था, वह लॉबी में बैठा है। इसके बाद ट्यूटर ने साधना के वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज दिया। कुछ देर बाद साधना के नंबर से ही बेटे ने मैसेज दिया कि वह बाहर हैं। ट्यूटर वहां से चले गए, लेकिन मेरा शक यकीन में बदलता जा रहा था। मैंने साधना के नंबर पर सुबह से शाम तक सैकड़ों कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मायूस होकर किसी तरह रात गुजारी।’

7 जून मंगलवार: बेटे ने फोन करके कहा कि मां को किसी ने मार डाला

‘सुबह होते ही फिर कॉल लगाना शुरू कर दिया। दोपहर में साधना के पिता को फोन किया, लेकिन वहां से भी कोई हालचाल नहीं मिला। शाम के करीब 7:30 बज रहे थे। साधना के नम्बर से कॉल आई। रिसीव करते ही बेटे की बोझिल सी आवाज आई। बोला- पापा, मम्मी की किसी ने हत्या कर दी। सुनते ही मेरा कलेजा बैठ गया। मेरे मुंह से सीधे निकला- हरामखोर अपनी मां को मार डाला।’

Read Also  प्रथम दृष्टया स्वास्थ्यगत एवं पारिवारिक कारणों से राजकुमार यादव ने की आत्महत्या

3 जून शुक्रवार: बेटे के लिए मां ने किताबें खरीदींं

साधना बेटे को लेकर बाजार गईं, उसकी किताबें खरीदींं। इसके बाद बिजली का बिल जमा करने गईं लेकिन JE नहीं मिला। इस बीच नवीन की कॉल आती रही, लेकिन उठा नहीं पाईं। मकान के ऊपर निर्माण चल रहा है। इसका सामान लेने फिर बाजार गईं। दिन भर की भागदौड़ के बाद घर लौटी और सो गईं।

4 जून शनिवार: गहरी नींद में मां को मारी गोली

सुबह फिर से मां साधना बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग के ऑफिस गईं। वहां से लौटकर आई तो मिस्त्री ने कुछ सामान लाने को कहा। वो लेकर लौटीं तो बेटा फोन पर गेम खेल रहा था। गुस्से में फोन छीनकर बेटे के बाल पकड़कर पिटाई की। शाम को 10 हजार रुपए गायब हो गए। बेटे पर शक हुआ तो फिर से उसे पीटा।

रात करीब 10 बजे एक ही बेड पर बीच में साधना, दाईं ओर बेटा और बाईं ओर 10 साल की बेटी सोई थी। रात 2 बजे बेटा उठा। बहन और मां गहरी नीद में थी। उसने अलमारी से पिस्टल निकाली। मैगजीन लोड की और साधना की दाईं कनपटी पर सटाकर फायर कर दिया।

गोली की आवाज सुनकर बहन जगी तो बोला चेहरा घुमा ले मां मर चुकी है। इसके बाद बहन को दूसरे कमरे में लेकर चला गया। पूरी रात बहन सिसकती रही और वो उसे धमकाता रहा।

5 जून रविवार: स्कूटी लेकर मैच खेलने चला गया

सुबह 8 बजे बहन को कमरे में बंद करके मां की स्कूटी लेकर मैच खेलने चला गया। दोपहर 3 बजे खेलकर लौटा। शाम 5 बजे एक दोस्त को फोन करके बुलाया। बहन को दूसरे कमरे में बंद करके दोस्त के साथ पार्टी की। रात भर दोनों ने मूवी देखी। दोस्त ने मां के बारे में पूछा तो बताया कि दादी के पास गईं हैं।

Read Also  गोला फेंक में अनियमितता, राजनांदगांव में पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द

6 जून सोमवार: पड़ोसी के घर जाकर बहन के लिए खाना मांगा

सुबह दोस्त चला गया। दोपहर करीब 12 बजे बहन ने कहा कि भूख लगी है। इस पर पड़ोसी के घर गया। बोला कि मां दादी के घर गई है। मुझे खाना बनाना नहीं आता है। बहन भूखी है। पड़ोसी ने खाना दिया। उसे लेकर घर आया। शाम 5 बजे दूसरे दोस्त को बुलाया। इस बार दोस्त के साथ घर में ही खाना बनाया। तब तक कमरे में पड़ी लाश सड़ने लगी थी। हल्की बदबू आ रही थी। उसने दोस्त से बोला घर के बगल में जानवर मरा है।

7 जून मंगलवार: लाश छिपाना मुश्किल हो गया

पिता नवीन का सुबह से फोन और वॉट्सऐप मैसेज आ रहा था। दोपहर में उसने कॉल पिक किया। शाम तक घर के अंदर बेतहाशा बदबू फैल गई। उसे लगा कि घटना को छिपाना अब मुश्किल है। इस पर शाम करीब 7 बजे खुद पिता नवीन को फोन किया। बोला- पापा छत के रास्ते घर में घुसकर किसी ने मां की हत्या कर दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *