कंगना रनौत का गुस्सा एक बार फिर मुंबई पुलिस पर फूटा है। कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट कर लिखा कि अगर कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है तो करण जौहर को क्यों नहीं। ट्वीट में लिखा था कि अगर करण जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है तो कंगना रनौत के भी मैनेजर को बुलाते। या फिर करण जौहर को इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि वो उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के दोस्त हैं।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस बयान से नाराज बॉलीवुड अदाकारा ने रविवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए एक्ट्रेस आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधती दिखाई दी। कंगना रनौत की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘करण जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है लेकिन आदित्य ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को नहीं भेजा गया। सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड की जांच का मजाक बनाना मुंबई पुलिस अब बंद करो।‘
हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में ये साफ किया है कि करण जौहर के मैनेजर नहीं बल्कि धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्व मेहता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लेकिन इससे भी ये बात नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकती है कि करण जौहर को किसी तरह की पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया।
कंगना ने बताया कि इस इंडस्ट्री में बाहरी और अंदर का जो गणित है वो शर्मनाक है और ये लोग अब बेशरम हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि करण जौहर से लेकर महेश भट्ट तक ये सब सुसाइड गैंग हैं। ये आपको धीरे धीरे तोड़ते हैं।
कंगना ने सवाल पूछा कि कितने लोगों को पता है कि गली बॉय से ज़्यादा कमाई छिछोरे ने की थी? लेकिन फिर भी अवार्ड फंक्शन में गली बॉय को सारे अवार्ड मिले। नितेश तिवारी को बेस्ट डायरेक्टर या सुशांत को बेस्ट एक्टर का अवार्ड क्यों नहीं दिया गया।
कंगना ने साफ किया कि आज उनकी इतनी हैसियत है कि वो अपने दम पर एक फिल्म तो प्रोड्यूस कर ही सकती हैं। फिर लोग ये कैसे मान गए कि करण जौहर को अपनी फिल्म के लिए कोई डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिला। उनके जैसा देश का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर अपनी फिल्म नहीं रिलीज़ करवा पा रहा था। कोई इस बात पर कैसे यकीन कर सकता है। ये सब केवल सुशांत को दबाने और उसका करियर नीचे गिराने के लिए किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...