रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खरीफ सीजन 2022 के लिए सप्लाई प्लान के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की कम आपूर्ति के संबंध में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है।
मंत्री ने अपने पत्र में खरीफ के लिए अप्रैल एवं मई माह के सप्लाई प्लान के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य को उर्वरक प्रदाय की मात्रा में की गई 2 लाख 5 हजार 82 मीट्रिक टन की कमी की तत्काल आपूर्ति के साथ ही राज्य के जून माह के सप्लाई प्लान को संशोधित करते हुए जून माह की सम्पूर्ण मांग के अनुरूप उर्वरक प्रदाय करने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री द्वय से किया है।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। प्रदेश की 80 प्रतिशत जनता खेती से जुड़ी है। खरीफ मौसम खेती की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश में खरीफ सीजन में 48.20 लाख हेक्टेयर में फसलों की बुआई की जाती है, जिसमें 40.50 लाख हेक्टेयर में धान एवं अन्य अनाज, 3.76 लाख हेक्टेयर में दलहन, 2.55 लाख हेक्टेयर में तिलहन तथा 1.32 लाख हेक्टेयर में अन्य फसलों की बुआई की जाती है।
खरीफ 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कुल 13.70 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा दी गई है। राज्य को अप्रैल एवं मई माह में 3.29 लाख मीट्रिक टन यूरिया सप्लाई प्लान के अनुसार मिलना था, जबकि राज्य को उक्त दोनों माह में मात्र 2.30 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हुई, जो कि सप्लाई प्लान से 99,378 मीट्रिक टन कम है।
इसी तरह 1.60 लाख मीट्रिक टन डीएपी की सप्लाई के स्थान पर छत्तीसगढ़ को मात्र 1.09 लाख मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की गई, जो कि सप्लाई प्लान से 51,034 मीट्रिक टन कम है। इसी तरह राज्य को अप्रैल एवं मई माह के सप्लाई प्लान के मुताबिक एमओपी 18,309 मीट्रिक टन तथा एनपीके 36,361 मीट्रिक टन कम मिला है। इस प्रकार उक्त दोनों महीनों के सप्लाई प्लान के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य को कुल 2.05 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आपूर्ति कम हुई है।
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नारी...
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...