Google Analytics Meta Pixel 3 बच्चों में विकसित नहीं थे शौच मार्ग, एमसीएच में हुई सफल सर्जरी, नवजातों को मिला नया जीवन - Ekhabri.com

3 बच्चों में विकसित नहीं थे शौच मार्ग, एमसीएच में हुई सफल सर्जरी, नवजातों को मिला नया जीवन

रायगढ़। रायगढ़ के एमसीएच अस्पताल (मातृ एवं शिशु चिकित्सालय) के डॉक्टरों ने कठिन सर्जरी कर के 3 बच्चों को नया जीवन दिया है। 2-2 दिनों के 2 बच्चों के जन्म से ही शौच के अंग विकसित नहीं थे। वहीं एक बच्चे की आंत गर्भ से ही अविकसित रह गयी थी। डॉक्टरों ने इतने छोटे बच्चों की सफल सर्जरी की है जिससे अब बच्चे अपनी पूरी जिंदगी सेहतमंद तरीके से जी सकेंगे।
बच्चों की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम को लीड करने वाले पीडियाट्रिक सर्जन डॉ.एस.माने ने बताया कि 2-2 दिनों के बच्चों की सर्जरी अत्यंत जटिल होती है। बच्चों के अंग काफी छोटे होते हैं ऐसे में बहुत ही सावधानी से माइक्रोस्कोपिक सर्जरी करनी होती है। एनेस्थीसिया देने के लिए भी विशेष सतर्कता बरतनी होती है क्योंकि इतने बच्चों का ब्रीथिंग पैटर्न भी काफी अलग होता है। ऐसे मामले 10 हजार में किसी एक बच्चे में देखने को मिलती है और यह रेयर किस्म का ऑपरेशन होता है। उन्होंने बताया कि 3 बच्चों में से 2 में शौच निकासी के लिये मार्ग ही नही बना था जबकि एक बच्चे में आंत गर्भ से ही अविकसित थी। यह गंभीर स्थिति थी ऐसे में तुरंत आपरेशन करना जरूरी था। 2 घंटे लंबे चले ऑपेरशन से डॉक्टरों की टीम ने बच्चों में शौच के मार्ग डेवलप किया। वहीं 3 घंटे के जटिल आपरेशन के बाद एक बच्चे के अविकसित आंत को भी ठीक किया गया।
डॉक्टरों की इस टीम ने की सर्जरी
डॉ.एस.माने के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ.राजीव एम ने उन्हें असिस्ट किया। एनेस्थेसिया टीम में डॉ.ए.एस.सिदार, डॉ आशुतोष अग्रवाल और डॉ. सौम्य शामिल थीं। तो पीडियाट्रिक टीम में डॉ.एल. के.सोनी और डॉ.अभिषेक अग्रवाल शामिल रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *