Google Analytics Meta Pixel भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग - Ekhabri.com

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग

बिग बास फेस और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा के ग्रैंड लिनोय होटल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। 42 वर्षीय सोनाली फोगाट हरियाणा में भाजपा का जाना पहचाना चेहरा थीं। 2019 में उन्होंने आदमपुर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। कुलदीप के भाजपा में आने के बाद से सोनाली के आदमपुर में राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। इस बीच उनकी मौत का संदिग्‍ध परिस्थितियों बताकर सीबीआई से जांच करवाने की भी मांग उठने लगी है।
सोनाली फोगाट 21 अगस्त को बेटी यशोधरा, निजी सचिव सुधीर सांगवान व अन्य स्टाफ के साथ शूटिग के लिए गोवा गईं थीं। 22 से 24 अगस्त तक गोवा के ग्रैंड लिनोय होटल में उनकी बुकिंग थी। होटल स्टाफ के अनुसार, रात में वे अपने दोस्तों के साथ कर्लीज नाइट क्लब गईं थीं और सुबह करीब पांच बजे वापस होटल लौटीं। इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बेटी यशोधरा ने तुरंत निजी सचिव सुधीर सांगवान को जानकारी दी। सुधीर और यशोधरा सोनाली को पास के सेंट एंथोनी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोनाली के स्वजन ने उनकी मौत को लेकर षड्यंत्र की आशंका जाहिर की है। उनकी बड़ी बहन रेमन फोगाट ने बताया कि सोनाली ने उनसे 27 अगस्त तक हिसार आने की बात कही थी। रेमन ने बताया कि मां ने सोनाली से बात की थी। तब सोनाली ने खाना खाने के बाद घबराहट होने व किसी तरह के षडयंत्र की आशंका जाहिर की थी। मां ने सोनाली को डाक्टर को दिखाने की सलाह दी थी। इसके बाद सुबह उन्हें सोनाली की मौत का समाचार मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिद ने सीबीआइ से मामले की जांच कराने की मांग की है।
गोवा के पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह ने बताया कि सोनाली के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से सोनाली की मृत्यु होने का अंदेशा जताया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। समाचार मिलते ही सोनाली का भाई और जीजा गोवा के लिए रवाना हो गए हैं।
पति की भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
सोनाली के पति संजय फोगाट की हिसार स्थित फार्म हाउस में 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...