Google Analytics Meta Pixel उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला को बैलगाड़ी से उफनती नदी कराई पार - Ekhabri.com

उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला को बैलगाड़ी से उफनती नदी कराई पार

मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले के ग्रामीण अंचलों में नदी पर पुल-पुलिया न होने के कारण लोग जिंदगी दांव पर लगाकर उफनती नदी पार करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। चिचोली विकासखंड के ग्राम बोड़ रैय्यत में उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला को परिजनों ने बैलगाड़ी के सहारे भाजी नदी पार कराई। इस दौरान नदी में तेज बहाव के कारण बैलगाड़ी के बहने का खतरा भी था लेकिन बैलों ने जैसे-तैसे नदी पार करा दी। परिजनों ने मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद पीड़िता को चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बैलगाड़ी से पीड़िता को उफनती नदी पार कराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चिचोली विकासखंड के  ग्राम बौड़ रैय्यत निवासी दयाराम इवने की पत्नी सुखमनी इवने (26) को शुक्रवार से उल्टी-दस्त प्रारंभ हो गए थे। उसे अस्पताल ले जाने के लिए गांव से मुख्य तक पहुंचने के लिए बीच में भाजी नदी में बाढ़ सबसे बड़ी बाधा बन गई थी। पीड़िता का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता देख उसके बड़े भाई बालिकराम इवने और बहन सीमा इवने ने बैलगाड़ी में सुखमनी को लिटाकर नदी पार करने की ठान ली। बैलगाड़ी में दोनों बैलों को जोतकर उफनती नदी जैसे-तैसे पार कर ली। इस दौरान कई बार पानी के तेज बहाव के कारण बैलगाड़ी अनियंत्रित भी हुई लेकिन तीनों की खुशकिस्मती रही कि सकुशल नदी के दूसरी ओर सुरक्षित ढंग से पहुंच गए।
बौड़ रैय्यत से एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर बैलगाड़ी से पीड़िता को लाने के बाद निजी वाहन से चिचोली अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद भी शाम तक उसकी हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के आरएमओ डा. रानू वर्मा ने बताया कि महिला को बलून अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अत्यधिक उल्टी-दस्त होने के कारण उसकी किडनी पर भी असर हो गया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

Read Also  चुनावी मैदान में गैंगस्टर का दांव? बाबा सिद्दीकी की सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई के लिए खरीदा गया नामांकन पत्र


 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...