डोनबास में हर बिल्डिंग-हर मीटर पर लड़ाई

रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे डोनबास के विद्रोहियों ने दावा किया है कि सिवरस्की डोनेट्स  नदी पर बना आखिरी पुल भी उड़ा दिया है। इसके चलते अब सीविरोडोनेस्क में मौजूद यूक्रेनी सैनिकों के बच निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्हें कहीं से मदद भी नहीं मिल सकती। यूक्रेनी सैनिक मरें या समर्पण करें, इसके अतिरिक्त उनके पास कोई अन्य रास्ता नहीं बचा है। रूसी सेना ने कमोबेश यही स्थिति मारीपोल में बना दी थी। वहां पर कई महीने लड़ने के बाद रूसी सेना ने मई में कब्जा किया था। मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री में कई हफ्ते लड़ने के बाद यूक्रेनी सैनिकों को अंतत: आत्मसमर्पण करना पड़ा था।
यूक्रेन ने रूस समर्थित विद्रोहियों के दावे को नकारा है। कहा है कि सीविरोडोनेस्क से जमीनी संपर्क टूटा नहीं है। एक रास्ता बचा हुआ है लेकिन वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सीविरोडोनेस्क और उसके नजदीकी शहर लिसिचांस्क के रूसी कब्जे में जाने का मतलब होगा कि लुहांस्क प्रांत पूरी तरह से रूस का कब्जा हो गया। वैसे इस प्रांत के एक हिस्से पर रूस समर्थित विद्रोहियों का 2014 से ही कब्जा है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने इंटरनेट मीडिया पर कहा है कि सीविरोडोनेस्क के अधिकांश्ा इलाके पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है। लड़ाई अब सड़कों पर न होकर एक-एक इमारत पर कब्जे के लिए हो रही है। यह युद्ध की सबसे खूनी लड़ाई में तब्दील हो गई है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हर मीटर जमीन के लिए लड़ाई हो रही है। एक बाजार में गिरे रूसी गोले की चपेट में आकर एक बच्चा समेत तीन लोग मारे गए हैं।
पूर्वी यूक्रेन के युद्ध क्षेत्रों में लोग अब घर छोड़कर फैक्ट्रियों के भूमिगत ठिकानों में शरण ले रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पेट्रोल और डीजल के भंडारों वाले रासायनिक पदार्थों के कारखानों पर हमला करने से रूसी सेना हिचकेगी, इसलिए वे बचे रहेंगे। इसी प्रकार के एक कारखाने- अजोट केमिकल प्लांट में सैकड़ों लोग शरण लिए हुए है। हाल ही में रूसी गोलाबारी से उसमें आग लग गई थी लेकिन जल्द ही उस पर काबू पा लिया गया।
रूस के 40 हजार सैनिक मारे गए
हाल के दिनों की लड़ाई में यूक्रेन को भले ही प्रतिदिन औसतन 200 सैनिकों का नुकसान हुआ हो लेकिन उसका दावा है कि रूस का नुकसान उससे कई गुना ज्यादा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि 24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में रूस के अभी तक 40 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। इसी के चलते रूस को युद्ध के मैदान में सहयोगी बलों को तैनात करना पड़ा है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में हथियारों का नुकसान भी रूस को हुआ है। जेलेंस्की ने कहा है कि सैनिकों के नुकसान के लिहाज से द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद रूस का यह सबसे महंगा युद्ध साबित हुआ है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *