वांग यापिंग स्पेस वाक करने वाली चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बन गई हैं। वह अपने पुरुष सहकर्मी झाई झिगांग के साथ निर्माणाधीन अंतरिक्ष केंद्र से बाहर निकलीं और करीब साढ़े छह घंटे तक अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। यह दावा चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की ओर से किया गया है।
दोनों अंतरिक्ष केंद्र के कोर माड्यूल तियानहे से भोर में बाहर निकले और साढ़े छह घंटे तक अंतरिक्ष में चहलकदमी करने के बाद लौट आए। चाइना मेन्ड स्पेस एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी महिला अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस वाक किया। वांग व झाई जब चहलकदमी कर रहे थे, तब उनके तीसरे सहयोगी ये गुआंगफू माड्यूल के भीतर से उन्हें अहम सहायता प्रदान कर रहे थे।
चीन ने 16 अक्टूबर को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए शेनजो-13 यान से अंतरिक्ष में रवाना किया था। इन्हें आर्बिटिंग स्ट्रक्चर (अंतरिक्ष केंद्र) का काम पूरा करने के लिए भेजा गया है। चीन को उम्मीद है कि केंद्र निर्माण का काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा। यह अंतरिक्ष केंद्र के लिए चीन का दूसरा मानव मिशन है। इससे पहले 17 सितंबर को तीन अन्य यात्रियों को तीन महीने के लिए अंतरिक्ष केंद्र पर भेजा गया था। इसका निर्माण पूरा होने पर चीन दुनिया का पहला देश बन जाएगा, जिसके पास अपना अंतरिक्ष केंद्र होगा।
शांदोंग प्रांत की मूल निवासी और पांच साल की बच्ची की मां वांग (41) पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) एयर फोर्स से अगस्त 1997 में जुड़ी थीं। पीएलए की अंतरिक्ष इकाई के दूसरे समूह के अंतरिक्ष यात्रियों से मई 2010 में जुड़ने से पहले वह उप स्क्वाड्रन कमांडर थीं। अंतरिक्ष में जाने वाली वह दूसरी चीनी महिला हैं। मौजूदा मानव अंतिरक्ष मिश्ान के लिए वांग का चयन दिसंबर 2019 में किया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...