Google Analytics Meta Pixel बाड़ी, गार्डन, नर्सरियों में फूलों के साथ औषधीय पौधों (immunity plants) की बढ़ी मांग - Ekhabri.com

बाड़ी, गार्डन, नर्सरियों में फूलों के साथ औषधीय पौधों (immunity plants) की बढ़ी मांग

रायपुर। कोरोना आपदा ने घर के गॉर्डन, नर्सरियों का मिजाज बदल गया है। पहले जहां नर्सरियों में खूबसूरत पौधों व महकते फूल ही दिखाई देते थे, अब उनके साथ ही औषधीय पौधें भी नजर आ रहे है। वर्तमान में इम्युनिटी बढ़ाने चलन बढ़ा है, उसमें भी आयुर्वेदिक अथवा घरेलू नुस्खों पर लोगो का विस्वास भी बढ़ा है। इसी कारण औषधीय पौधों की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है। ग्रामीण कृषक व महिलाएं भी अपनी बाड़ियों में साल भर सब्जी उत्पादन के साथ साथ औषधीय पौधे भी लगवाने हेतु उत्सुकता दिखा रहे है।

क्या है इन औषधीय पौधों की विशेषता :

वनतुलसी

वनतुलसी - रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर खांसी, जुखाम में लाभ पहुंचाती है। वनतुलसी के पत्ते के रस को नाक से देने से बेहोशी, सिर के दर्द, साइनस में फायदा होता है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा - शारीरिक शक्ति के साथ-साथ रक्त साफ होता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। अश्वगंधा का सेवन करने से दिल संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

पचैली - इस पौधे से प्राप्त तेल नसों, मांसपेशियों और त्वचा के संकुचन के उत्तेजक के रूप में काम करता है।

पत्थरचट्टा

इसी तहर पत्थरचट्टा - शरीर में किसी तरह के बाहरी रोग जैसे- घाव, खून का बहना, जलन फोडे व फुंसी आदि में बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा यदि शरीर में आंतरिक रोग जैसे पथरी आदि में इसका उपयोग किया जाता है।

पत्थरचूर

पत्थरचूर - विभिन्न ह्रदय विकारों जैसे हाईपरटेंशन, हृदयाघात के उपचार में उपयोगी है।

स्टीविया

स्टीविया - मोटापे और उच्च रक्त चाप के इलाज में स्टेविया के संभव लाभ को दिखाया है।

वन लहसुन - सांस के विकार को दूर करता है। पाचन विकार दूर करता है उच्च रक्त चाप, ह्रदय रोग, त्वचा विकार, हेतु फायदेमंद।

गोटू कोला

गोटू कोला (मण्डकपर्णी)- मानसिक थकान दूर करता है, अवसाद के दूर करता है, बौद्धिक क्षमता बढ़ाता है, मिर्गी में उपयोगी, घाव भरने में सहायक है।

शतावरी

शतावरी - सतावर का इस्तेमाल दर्द कम करने में किया जाता है। इसकी जड़ तंत्रिका प्रणाली और पाचन तंत्र की बीमारियों के इलाज, ट्यूमर, गले के संक्रमण, ब्रोंकाइटिस और कमजोरी में फायदेमंद होती है।

अपराजिता

अपराजिता - माइग्रेन के दर्द में लाभदायक, पाचन तंत्र, नर्वस सिस्टम, हेतु लाभकारी, सूजन एवं दर्द में राहत देता है।

अस्थिसंहार (हड़जोड़)

अस्थिसंहार (हड़जोड़) - रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद हड़जोड़ अगर रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान हैं तो हड़जोड़ का औषधीय गुण बहुत फायदेमंद तरीके से काम करता है।

वन अजवाइन - वन अजवाइन अपनी खुशबू की वजह से जाना जाता है। वन अजवाइन सिर दर्द, पेट दर्द और कई बीमारियों से बचाता है।

आपभी ले सकते हैं लाभ कैसे?

Read Also  खास खबर : निजी अस्पताल मौका में मार रहे चौका

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी योजना- नरवा, गरुवा, घुरुवा अऊ बाड़ी के अंतर्गत कलेक्टर एस एन राठौर के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बाड़ी विकास की संकल्पना को साकार करने के लिए विकासखंड सोनहत के ग्राम घुघरा, सोनहत, पुसला, कुशहा, सलगवांकला, बोड़ार इत्यादि में कृषकों की चयनित बाड़ियों में राज्य पोषित बाड़ी विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष भर सब्जी व फल उत्पादन के साथ साथ विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे मनरेगा के अनुमेय कार्य में लगाए जा रहे है। कोरिया जिले में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा औषधीय व सगंध प्रक्षेत्र में मनरेगा अंतर्गत 50 हजार औषधीय पौधे तैयार किये जा रहे है। इनमें वन तुलसी, अश्वगंधा, पचैली, पत्थरचट्टा, स्टीविया, शतावरी, अपराजिता, हड़जोड़ और वन अजवाइन जैसे औषधीय पौधे शामिल हैं। इन तैयार पौधों को कृषकों की चयनित पोषण बाड़ियों में लगाया जाता है ताकि जिले में औषधीय पौधे की प्रजातियों महत्व व जानकारी कृषकों को मिले। भविष्य में कृषक समुदाय स्वयं किस तरह से पौधे तैयार कर सकते है, इसकी भी तकनीकी जानकारी कृषकों को केवीके के वैज्ञानिकों के माध्यम से दी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *