विमान ईंधन (एटीएफ) में वृद्धि के कारण जल्द ही हवाई जहाज के किराये में भारी वृद्धि की स्थिति बन रही है। स्पाइस जेट ने कहा कि उड़ानों के संचालन को सुचारु तौर पर बनाए रखने के लिए भाड़े में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी। साथ ही कंपनी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से एटीएफ पर शुल्क घटाने की जोरदार मांग की है। माना जा रहा है कि स्पाइस जेट जल्द ही इसकी घोषणा करेगी और दूसरी निजी एयरलाइनें भी उसकी राह पर चलेंगी।
स्पाइस जेट के चेयरमैन व मैनेजिग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा कि जून, 2021 के बाद से एटीएफ में 120 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। इस बढ़ोतरी को ज्यादा दिनों तक वहन नहीं किया जा सकता है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों को एटीएफ पर शुल्क घटाने का जल्द फैसला करना होगा। भारत में एटीएफ पर लगाया जाने वाला शुल्क दुनिया में सबसे ज्यादा है।
कंपनी ने पिछले कुछ महीनों के दौरान एटीएफ की महंगाई को काफी हद तक वहन किया है। एयरलाइन कंपनियों की कुल संचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक होती है। अजय सिंह ने डालर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार हो रही गिरावट की तरफ भी ध्यान आकर्षित कराया, जिसकी वजह से बोझ बढ़ता जा रहा है। एयरलाइन कंपनियों के कई सारे खर्चों का भुगतान डालर में होता है। ऐसे में कंपनियों के पास यात्री भाड़े को बढ़ाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।
तेल कंपनियों ने गुरुवार को एटीएफ की कीमतों में 19,757.13 रुपये प्रति किलोलीटर (16.26 प्रतिशत) वृद्धि का एलान किया। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 1,41,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर (141.20 प्रति लीटर) हो गई है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को एटीएफ की कीमतों में संशोधन करती हैं। एटीएफ की यह देश में अभी तक की अधिकतम कीमत है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर एटीएफ की कीमत तय करती हैं।
अभी देश में पेट्रोल, डीजल और गैस लागत से कम कीमत पर बेची जा रही है। हालांकि एटीएफ को लेकर कंपनियों पर कोई दवाब नहीं है। मई में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद श्ाुल्क घटाने का फैसला किया था लेकिन इसके बाद फिर क्रूड महंगा हो गया है, जिसकी वजह से तेल कंपनियों को उक्त उत्पादों पर घाटा होने लगा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...